'कोहली जैसा बनना चाहते हैं युवा', गौतम गंभीर के साथ झगड़े पर KKR के पूर्व स्टार ने दी प्रतिक्रिया

भारत की युवा विराट कोहली की तरह बनना चाहते हैं अगर इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका गया तो युवा खिलाड़ियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए केकेआर के पूर्व क्रिकेटर ने मामले की तह में जाने की मांग की है

Virat Kohli and Gautam Gambhir

भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में एक गौतम गंभीर और विराट कोहली (Virat Kohli and Gautam Gambhir) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार के दिन आरसीबी और एलएसजी (LSG vs RCB) के मुकाबले के दौरान जो झगड़ा हुआ वह बड़ी हैरानी भरी बात है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से खेल रहे विराट कोहली ने मैच के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ियों पर छींटाकशी जारी रखी। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ जिसको आरसीबी ने जीतने में कामयाबी हासिल की।

मुकाबले के बाद जब कोहली और लखनऊ के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी नहीं रुकी तो एलएसजी टीम के मेंटर और भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी कूदना पड़ा। इसके बाद गंभीर और कोहली के बीच में कहासुनी हुई। दोनों ही अपने आक्रामक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन बंगाल के दिग्गज क्रिकेटर मनोज तिवारी यह नहीं चाहते कि इन खिलाड़ियों को बच्चे गुस्सैल प्लेयर के तौर पर याद रखें।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वह इस मामले की छानबीन करें और घटना की तह में जाकर पता करें कि मामला क्या है। क्रिकबज पर बातचीत करते हुए तिवारी ने बताया कि किस तरीके से इस तरह की घटनाएं युवाओं पर खासतौर पर छोड़ देती है।

उन्होंने एक शो के दौरान बात करते हुए मुरली कार्तिक के सामने यह विचार विमर्श किया। तिवारी कहते हैं, "मुझे नहीं पता कि ये कहना चाहिए या नहीं लेकिन 'बेन स्टोक्स' जैसी बहुत सारी चीजें पहले ही हो रही हैं।"

यहां तिवारी बेन स्टोक्स को उस शब्द के तौर पर कह रहे हैं जो विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में जोश में निकाल देते हैं। ये वास्तव मे ऐसी गाली है जिसको भारत में काफी लोग पहचानते हैं।"

तिवारी आगे कहते हैं, "यह दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं और इनमें से एक तो अभी भी क्रिकेट की दुनिया पर राज कर रहा है। बीसीसीआई को आना चाहिए। यह कोई अच्छी बात नहीं है कि आप एक खेल के ब्रांड एंबेसडर हैं इसलिए आपको यह सब चीजें नहीं करनी चाहिए।

"आईपीएल दुनिया के सबसे चर्चित टूर्नामेंट में शामिल है। कई लोग इसको देखते हैं खासकर युवाओं की नजरें इस पर रहती हैं। कई युवा लोग विराट कोहली की तरह बनना चाहते हैं तो इसलिए यह महत्वपूर्ण है इस घटना की तह में जाकर पता किया जाए मामला शुरू कैसे हुआ। स्पोर्ट्स में हेल्दी कंपटीशन तो अच्छा है लेकिन इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है।"

देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों टीमें सीजन में एक बार फिर से एक दूसरे के आमने सामने होती है या नहीं। अगर वह प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है तो इनका मुकाबला फिर से देखने के लिए मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+