हार के बाद कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भक्ति में डूबे
Virat and Anushka at the Krishna Das Kirtan: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय टीम की इस हार के बाद टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। भारतीय टीम को बचे हुए सात मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
भक्ति में डूबे कोहली-अनुष्का
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक कीर्तन में नजर आए। मुंबई में कृष्ण दास कीर्तन कार्यक्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हिस्सा लिया। इस कार्य़क्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अनुष्का शर्मा दोनों ही भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

लंदन में भी कीर्तन में हुए थे शामिल
करवा चौथ की रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस कीर्तन में नजर आए। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शेयर किए गए क्लिप्स में दोनों को एक साथ बैठे देखा जा सकता है। कोहली और अनुष्का तीन महीने पहले लंदन में भी दास के कीर्तन में शामिल हुए थे। यह पहली बार नहीं है जब इस जोड़े ने इस तरह के आयोजन में भाग लिया है। इस तरह के प्रोग्राम आध्यात्मिकता और इसके अभ्यासों में उनकी गहरी रुचि को दिखाता है।
भारत को मिली हार
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद विराट कोहली मुंबई के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम के लिए यह मैच एक सीख की तरह रहा। पहली पारी में टीम के मात्र 46 रन पर आउट होने के बावजूद। खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर बनाया। कई खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें विराट के 70 रन, सरफराज खान के शानदार 150 रन और ऋषभ पंत का 99 रन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications