Vinod Kambli को क्या बीमारी है? आ गई उनकी रिपोर्ट, अस्पताल ने किया लाइफटाइम इलाज फ्री
Vinod Kambli Health: बेहोश होने के बाद ठाणे के अस्पताल में भर्ती पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की स्थिति ठीक नहीं है। अस्पताल में लाने के बाद उनके कुछ टेस्ट किये गए और अब रिपोर्ट भी सामने आ गई है। कांबली की रिपोर्ट चौंकाने के साथ ही चिंताजनक भी है।
सोमवार को उनके टेस्ट की रिपोर्ट से पता चला है कि उनके दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं। कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी के अनुसार मूत्र में संक्रमण और ऐंठन की शिकायत कांबली को थी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आकृति अस्पताल में भर्ती कराने के बाद कांबली को कई परीक्षणों से गुजरना पड़ा। वहां से उनकी बीमारी की जड़ सामने आई और पता चल गया कि दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं। इसके बाद लगातार कांबली के स्वास्थ्य को मोनिटर किया जा रहा है।
Vinod Kambli के लिए बड़ी घोषणा
उधर अस्पताल प्रभारी की तरफ से कांबली को लेकर एक बड़ी घोषणा की गई है। कांबली के इलाज का आश्वासन दिया गया है। एस सिंह ने कांबली को जीवन भर फ्री में इलाज देने का ऐलान किया गया है। यह बड़ी बात है और कांबली के परिवार को इससे सपोर्ट भी मिलेगा। अस्पताल से उनके कुछ फोटो और वीडियो आए हैं और वह ठीक लग रहे हैं।
Vinod Kambli के वीडियो ने मचाई थी हलचल
हाल ही में अपने कोच रमाकांत अचरेकर की प्रतिमा अनावरण के मौके पर विनोद कांबली को देखा गया था। सचिन तेंदुलकर से जब वह मिल रहे थे, तो पहचान तक नहीं पा रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसके बाद कांबली के स्वास्थ्य के बारे में चर्चा तेज हुई। कांबली की कंडीशन देखकर हर कोई हैरान था और सोशल मीडिया पर चर्चा भी तेज हो गई थी।
वर्ल्ड कप विनर कप्तान आया आगे
उनकी स्थिति को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव आगे आए थे और कहा कि उनके इलाज का खर्च उठाया जाएगा लेकिन शर्त है कि वह रिहैब में जाएंगे। इसी तरह सुनील गावस्कर भी आगे आए थे। गावस्कर ने कहा था कि कांबली मेरे बेटे की तरह है।












Click it and Unblock the Notifications