'प्लीज भैया के लिए दुआ करें', Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, भाई ने लगाई फैंस से मदद की गुहार
Vinod Kambli Health Update: टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ विनोद कांबली एक बार फिर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने हाल ही में उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। विनोद कांबली लंबे समय से बीमार हैं। लेकिन अब उनकी समस्या पहले के मुकाबले और अधिक बढ़ गई है।
भाई ने फैंस की ये खास अपील (Vinod Kambli Health Update)
वीरेंद्र के मुताबिक विनोद फिलहाल घर पर हैं और रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। हालांकि, उन्हें अब भी चलने और बोलने में दिक्कत हो रही है। वीरेंद्र ने बताया कि उनके भाई को अभी लंबा इलाज कराना होगा और पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। उन्होंने सभी फैंस से अपील की कि वे विनोद कांबली की जल्द से जल्द रिकवरी के लिए दुआ करें। इस दौरान वह इमोशनल नजर आए।

किस बीमारी से जूझ रहे हैं विनोद कांबली
पिछले साल अक्टूबर में विनोद कांबली गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें यूरीनरी इंफेक्शन हुआ था, जिसकी वजह से दिसंबर में उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसी दौरान उनकी जांच में ब्रेन में क्लॉट पाया गया। कई दिनों तक निगरानी और इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी। उन्होंने करीब 10 दिन तक रिहैब कराया, पूरी बॉडी चेकअप करवाया और ब्रेन स्कैन भी कराया। रिपोर्ट में बड़ी गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन चलने-फिरने की समस्या बनी रही।
भाई को है पूरा भरोसा
वीरेंद्र ने कहा कि विनोद घर पर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभी उन्हें बोलने में दिक्कत है, लेकिन वह फाइटर हैं। मुझे भरोसा है कि वह जल्द ठीक होकर फिर से मैदान पर कदम रखेंगे। फिलहाल, उन्हें सभी की दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है। बता दें कि विनोद कांबली ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। 1990 के दशक में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी जोड़ी खूब मशहूर रही।
बोलने में हो रही है परेशानी
53 साल के कांबली मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर हैं। उनके भाई विरेंद्र ने बताया कि विनोद अब स्थिर हैं, लेकिन बोलने में परेशानी हो रही है और ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। रिपोर्ट में कोई बड़ी समस्या नहीं आई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी। अभी भी उनकी स्पीच स्लर कर रही है, लेकिन हालात में सुधार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications