GOA vs NGL: अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, 30 रन देकर झटके 4 विकेट, 232 रन से जीती टीम
Vijay Hazare Trophy 2023 Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। गोवा की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर चार विकेट झटकने का काम किया। अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की टीम को नागालैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दिला दी।
गोवा ने दर्ज की बड़ी जीत: विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा और नागालैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। गोवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नागालैंड के सामने 384 रनों का लक्ष्य रखा। इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए नागालैंड की टीम 151 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही गोवा ने इस मुकाबले को 232 रनों से जीत लिया।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल: मैच की बात करें नागालैंड के कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। नागालैंड का यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया और गोवा के बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर ली। स्नेहल कौथंकर और सुयश प्रभुदेसाई ने टीम के लिए शतकीय पारी खेली। जिसकी बदौलत गोवा की टीम ने नागालैंड के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 384 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नागालैंड की टीम पर अर्जुन तेंदुलकर कहर बनकर टूट पड़े। इस तरह गोवा ने आसानी से मुकाबले को जीत लिया।
गोवा की प्लेइंग इलेवन: दर्शन मिसाल (कप्तान), दीपराज गांवकर, कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ (विकेटकीपर), ईशान गाडेकर, राहुल त्रिपाठी, स्नेहल कौथंकर, सुयश प्रभुदेसाई, विजेश प्रभुदेसाई, मोहित रेडकर, अर्जुन तेंदुलकर, लक्ष्य गर्ग।
नागालैंड की प्लेइंग इलेवन: रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), होकैतो झिमोमी, सुमित कुमार (विकेटकीपर), सेडेझाली रुपेरो, जोशुआ ओजुकुम, तहमीद रहमान, जगनाथ सिनिवास, इमलीवती लेमतुर, शामवांग वांगनाओ, नागाहो चिशी, चोपिसे होपोंगक्यू।












Click it and Unblock the Notifications