समर्थ व्यास की डबल सेंचुरी की आंधी में विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र ने बनाया रिकॉर्ड स्कोर
विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले चल रहे है जहां पर रविवार को सौराष्ट्र के बल्लेबाज समर्थ व्यास ने जबरदस्त डबल सेंचुरी ठोक दी है जिसके चलते इस टीम ने मणिपुर के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का बड़ा स्कोर टांग दिया। यह मैच जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ग्राउंड दिल्ली में हुआ। व्यास ने हार्विक देसाई के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए 131 गेंदों पर 200 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 20 चौके लगाए। उनके ओपनिंग पार्टनर ने भी 107 गेंदों पर शतक जड़ दिया और 9 चौके व दो छक्के लगाए जिसके चलते सौराष्ट्र की टीम ने मणिपुर की गेंदबाजी को बिल्कुल ही दयनीय बना दिया।

इससे पहले गुजरात की टीम ने सबसे बड़ा टोटल सेट किया था जो पिछले सीजन में बनाया गया था और यह विदर्भ के खिलाफ 363 रन 6 विकेट के नुकसान पर बने थे।
व्यास और देसाई ने 282 रनों की साझेादारी। इसके बाद देसाई आउट हो गए जिसके बाद व्यास ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर 59 रनों की साझेदारी की। भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट ने भी 40 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी अच्छा शतक जड़ते हुए 104 रनों की पारी 122 गेंदों पर खेली। उन्होंने विस्फोटक पृथ्वी शॉ के साथ ओपनिंग करते हुए मुंबई के लिए बढ़िया बैटिंग की। जायसवाल ने इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी की और फिर शम्स मुलानी के साथ मिलकर 47 रन जोड़े। इस तरह से मुंबई की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाने में कामयाब रही।
जायसवाल ने 13 बाउंड्री जड़ते हुए 85.25 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग थी। उनका स्कोर इसलिए भी बढ़िया रहा क्योंकि अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी बड़े स्कोर करने में विफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications