'मेरी बहन ने VIDEO डाला और मैं ट्रोल हो गया', आखिर किस बात से दुखी हैं पृथ्वी शॉ, वीडियो आया सामने
Prithvi Shaw Reacting To Trolls: पृथ्वी शॉ इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला, जो उनके लिए एक बड़ा झटका था। यह समय उनके लिए और भी कठिन है। क्योंकि एक समय उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था, लेकिन अब उनका प्रदर्शन गिरता गया है और वह कई विवादों का भी हिस्सा रहे हैं।
पृथ्वी शॉ ने ट्रोलर्स पर तोड़ी चुप्पी
पृथ्वी शॉ को सोशल मीडिया पर उनके बढ़े हुए वजन को लेकर भी ट्रोल किया गया, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने वाला था। हाल ही में एक वायरल वीडियो में वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए दुखी नजर आए और उन्होंने खुलकर अपने दिल की बात कही। इस वीडियो में शॉ ने अपने संघर्षों और आलोचनाओं के बारे में बात की। पृथ्वी के मुताबिक उन्होंने खुद को साबित करने के लिए लगातार मेहनत की है, लेकिन बावजूद इसके उनके खिलाफ आलोचनाएं लगातार बनी रहीं।

'सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल होते हुए देखता हूं'
पृथ्वी शॉ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बताया कि वह सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल होते हुए देखते रहते हैं और उन पर बने सारे मीम्स भी देखते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मानते हैं कि ट्रोलिंग एक अच्छी चीज नहीं है, लेकिन इसे इतनी बुरी तरह से भी नहीं देखा जाना चाहिए। शॉ का मानना है कि ट्रोलिंग से कुछ हद तक सामना करना सभी के लिए एक हिस्सा बन चुका है।
बहन ने डाला वीडियो हो गए ट्रोल
पृथ्वी शॉ के अनुसार जब वह बिना किसी वजह के खुद को निशाना बनते हुए देखते हैं, तो यह स्थिति उन्हें अजीब लगती है, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं लेते। शॉ ने कहा कि उनकी बहन ने उनके बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिस पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने को लेकर कहा कि उन्होंने पूरे साल क्रिकेट की प्रैक्टिस की है और एक दिन वह अपनी खुशी के लिए भी जी सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications