VIDEO: धोनी ने दीपक चाहर को मारा बल्ला, मैच के तुरंत बाद की घटना, वीडियो तेजी से वायरल
CSK vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज कर ली। मुंबई ने चेन्नई की टीम को 156 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे चेन्नई ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए टूर्नामेंट में जीत के साथ बेहतरीन शुरुआत की और फैन्स को झूमने का मौका दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स को जब 4 रनों के दरकार थी, तब महेंद्र सिंह धोनी खेलने के लिए मैदान पर आए और दर्शकों का हल्ला भी जमकर सुनने को मिला। इस बीच धोनी को दो गेंद खेलने का मौका मिला लेकिन वह रन नहीं बना पाए और अंतिम ओवर में स्ट्राइक रचिन रविन्द्र के पास चली गई।

रविन्द्र ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी। धोनी खुश नज़र आए लेकिन प्लेयर्स से हाथ मिलाते हुए कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसका वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया। धोनी ने दीपक चाहर को बल्ले से मार दिया।
जैसे ही दीपक चाहर उनके करीब आए, तो धोनी ने उनके पीछे बल्ला चला दिया। हालांकि यह मजाक में हुआ था। धोनी और दीपक चाहर दोनों चेन्नई में एक साथ काफी समय तक खेले हैं और एक अच्छा बॉन्ड दोनों शेयर करते हैं और इसी वजह से माही ने भी मज़ाक का मौका नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो जमकर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications