VIDEO: गुस्से में लाल रोहित शर्मा का कड़क रिएक्शन, केएल राहुल और अक्षर पटेल को फटकारा
IND vs ENG: कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा नाराज हो गए। अक्षर पटेल और केएल राहुल के ऊपर उनकी नाराजगी देखने को मिली। दरअसल जो रूट को आउट करने का मौका गंवाने के बाद वह निराश हो गए।
तेज शुरुआत के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इसे बरकरार रखने का प्रयास किया और जो रूट ने भी तेज बैटिंग करने का पूरा प्रयास किया। 25वें ओवर में रूट आउट होने वाले थे लेकिन अंपायर की मेहरबानी से वह बच निकले और रोहित नाराज हो गए।

अक्षर पटेल की गेंद रूट के पाँव से लगी। वह स्वीप करने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद जोरदार अपील देखने को मिली लेकिन मुख्य अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। नॉट आउट देने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इसका रिव्यू कराना चाहते थे। इस बीच अक्षर पटेल और केएल राहुल सहमत नहीं थे।
दोनों को लग रहा था कि गेंद स्टम्प से नहीं लग रही है। रोहित ने रिव्यू नहीं लिया और बाद में निराशा जताई। बड़ी स्क्रीन पर जब दिखाई दिया कि गेंद स्टम्प पर लग रही थी। तब रोहित शर्मा का अजीब रिएक्शन सामने आया। उनके अनुसार रिव्यू लेना चाहिए था। राहुल और अक्षर पटेल के ऊपर उनकी नाराजगी का वीडियो सामने आया।
IND vs ENG: रूट का चल गया बल्ला
बाद में जो रूट का बल्ला चला और वह रन बनाते हुए अपना अर्धशतक जड़कर आउट हुए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों का लक्ष्य तेज बैटिंग करना था और यही देखने को मिला। रूट के बल्ले से 69 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा बेन डकेट ने भी 65 रनों की पारी खेली।
IND vs ENG: गेंदबाजी में जडेजा रहे अव्वल
लियाम लिविंगस्टोन ने 41 रन बनाते हुए अपनी टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। एक गेंद शेष रहते हुए इंग्लिश टीम 304 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। रविन्द्र जडेजा ने भारत के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 35 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) February 9, 2025












Click it and Unblock the Notifications