अमेरिका के इन 3 स्थानों पर खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच, ICC ने की घोषणा
T20 World Cup Venues in USA: अगले वर्ष टी20 वर्ल्ड को खेला जाना है। वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर इस बड़े आयोजन मी मेजबानी करेंगे। आईसीसी ने अमेरिका में होने वाले मैचों के वेन्यू घोषित कर दिए हैं। तीन बड़े शहरों को टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों के लिए चुना गया है।
आईसीसी ने बुधवार को वेन्यू का ऐलान किया है। अमेरिका में तीन शहरों में आयोजन होगा। फ्लोरिडा में टी20 मुकाबले पहले से ही होते रहे हैं। ऐसे में इस शहर को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना लाजमी था। दो अन्य शहरों की घोषणा भी की गई है। (Photo: Sri Lanka Cricket Twitter)

फ्लोरिडा के अलावा अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबला डलास और न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे।परमिशन मिलने के बाद न्यूयॉर्क में एक मोड्यूलर स्टेडियम के निर्माण के लिए एक समझौता हुआ है। 34000 सीटों वाला स्टेडियम बनाने पर बात हुई है। ग्रैंड पेयरी और बोवार्ड काउंटी में मीडिया और मेहमानों आदि के बैठने के लिए मोड्यूलर स्टेडियम को समाधान के तौर पर देखा गया है।
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा कि हमें यूएसए के तीन स्थानों की घोषणा करते हुए काफी ख़ुशी हो रही है। इवेंट में 20 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। ये स्थल हमें दुनिया के सबसे बड़े खेल बाजार में अपनी पहचान बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर इवेंट का आयोजन करेंगे। अमेरिका के फ्लोरिडा में काफी समय से मुकाबले होते आ रहे हैं। हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच समाप्त हुई टी20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबले फ्लोरिडा में ही खेले गए थे। फ्लोरिडा वहां का प्रमुख वेन्यू है।












Click it and Unblock the Notifications