IND vs PAK मैच के लिए रिजर्व डे पर पूर्व दिग्गज ने ACC को लगाई फटकार, बोले- ये तो पूरी तरह बेशर्मी है

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने रिजर्व डे का ऐलान किया है। इस फैसले को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एसीसी की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने एसीसी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि दो टीमों के लिए अलग-अलग नियम रखना अनैतिक है। उन्होंने अपने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, 'अगर यह सच है तो यह पूरी तरह से बेशर्मी है। आयोजकों ने टूर्नामेंट का मजाक उड़ाया है। बाकी दो टीमों के लिए अलग-अलग नियमों के साथ टूर्नामेंट आयोजित करना अनैतिक है।'

india, pakistan

उन्होंने आगे कहा कि, 'ऐसे स्थिति में न्याय तभी होगा जब पहले दिन मैच ही न हो पाए और रिजर्व डे के दिन भी और तेज बरसात हो जाए और दुर्भावनापूर्ण योजना असफल हो जाए।'


इससे पहले बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने शुक्रवार को कहा था कि केवल भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे रखना आदर्श फैसला नहीं है और उनकी टीम को भी रिजर्व डे का फायदा मिलना चाहिए था, क्योंकि कोलंबो में बारिश का अनुमान है।

दरअसल, टूर्नामेंट में केवल एशिया कप फाइनल के लिए ही रिजर्व डे का प्रावधान है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर एसीसी द्वारा पहली बार इस तरह का फैसला किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद, सुपर फोर चरण में भारत का अगला निर्धारित मैच 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ है।

भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ा था। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या के 87 और ईशान किशन के 82 रनों की मदद से भारतीय टीम तो अच्छा लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिली। हालांकि, बारिश के कारण पाकिस्तान की बल्लेबाजी से पहले ही मैच रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- 'ACC ने यह फैसला...,' भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे पर बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

भारत-पाक मैच में क्या है रिजर्व डे
एसीसी ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए रिजर्व डे की घोषणा की। ये मुकाबला 10 सितंबर को श्रीलंका के कोलंबो में आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि भारत और पाकिस्तान का मैच के दौरान खराब मौसम के कारण रुक जाता है, तो मैच 11 सितंबर को वहीं से शुरू होगा, जहां से रोका गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+