'ACC ने यह फैसला...,' भारत-पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे पर बांग्लादेश और श्रीलंका बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में इंडिया बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए एशियान क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने रिजर्व डे का ऐलान किया है। इस फैसले को लेकर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों बोर्ड्स का कहना है कि एसीसी ने यह फैसला सुपर-4 में मौजूद सभी टीमों की सहमति से लिया है।

मुख्य कोचों के बयान के बाद आया रिएक्शन
दरअसल, बांग्लादेश और श्रीलंका के मुख्य कोचों द्वारा भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे जोड़ने के लिए एसीसी के फैसले पर अपनी शंका व्यक्त करने के बाद यह बयान सामने आया है।

IND vs PAK Match

श्रीलंका क्रिकेट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-प्रोफाइल एशिया कप मुकाबले के लिए रिजर्व डे का फैसला टूर्नामेंट के सुपर फोर स्टेज में शामिल सभी टीमों की सहमित के बाद लिया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?
बीसीबी (BCB) ने अपने ट्वीट में कहा कि, 'सुपर 11 एशिया कप सुपर 4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबल के लिए एक रिजर्व डे जोड़ा गया है, जिसने एशिया कप खेलने की स्थिति को प्रभावी ढंग से संशोधित किया है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए यह निर्णय सुपर-4 में भाग लेने वाली सभी चार टीमों और एसीसी की सहमति से लिया गया है।'

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की प्रतिक्रिया
एसएलसी (SLC) ने भी ट्वीट कर लिखा, 'एशिया कप सुपर 4 स्टेज के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए रिजर्व डे सुपर 4 में शामिल सभी चार सदस्य बोर्डों की सहमित से लिया गया है।'

बांग्लादेश के कोच ने जताई थी नाराजगी
भारत बनाम पाकिस्तान के मैच के लिए रिजर्व डे को लेकर बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरासिंघा ने कहा कि यह निर्णय 'आदर्श' नहीं है। उन्होंने अपने बयान में संकेत दिया कि इस मुद्दे पर सर्वसम्मति कोई फैसला नहीं लिया गया है।

लंकाई मुख्य कोच ने दिया ये बयान
इसके अलावा लंकाई मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी एसीसी के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए, 'मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है क्योंकि उन्होंने पहले ही निर्णय ले लिया है। अगर उन्होंने हमसे पहले सलाह ली होती, तो हम अपनी राय देते।'

सिल्वरवुड ने कहा कि, जाहिर है, जब मैंने इसे पहली बार सुना तो मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ। लेकिन हम प्रतियोगिता का आयोजन नहीं करते हैं, इसलिए हम इसके बारे में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं, ठीक है? मैंने इस तरह की चीज नहीं देखी है। टूर्नामेंट के बीच में यह नियम बदल रहे हैं।'

दरअसल, इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। हार्दिक पंड्या के 87 और ईशान किशन के 82 रनों की मदद से भारत ने पहली पारी में 48.5 ओवर में 266 रन बनाए, जिससे टीम एक अच्छा लक्ष्य हासिल करने में सफल रही। हालांकि, बारिश ने मैच में खलल डाल दिया जिसके कारण पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, और मैच रद्द कर दिया गया।

रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है और 90 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर आज बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच शनिवार को सुपर फोर का रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+