'कुछ तो गड़बड़ है, 10 सालों से आखिर क्यों नहीं मिली जीत', क्या नई चोकर्स बन गई है भारतीय टीम
Venkatesh Prasad on ICC tournaments: साल 2023 भारतीय टीम के लिए एक बार फिर निराशाजनक रहा। भारत के पास इस साल दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था। लेकिन टीम एक पर भी कब्जा नहीं जमा सकी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी भारत को मायूसी हाथ लगी थी।
10 साल पहले जीता था आईसीसी ट्रॉफी: भारत ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत में साल 2013 में इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। पिछले 10 सालों से भारतीय टीम को आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है और यह इंतजार लंबा होता जा रहा है। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारतीय टीम अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

टी-20 वर्ल्ड कप पर नजर: साल 2024 में भारत के पास एक बार फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका होगा। लेकिन टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन किस तरीके का रहता है इस पर चिंताएं बनी हुई है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
चोकर्स बन गई है टीम इंडिया: एक फैन ने वेंकटेश प्रसाद से सवाल किया कि क्या भारतीय टीम क्रिकेट दुनिया की नई चोकर्स बन गई है। सिद्धार्थ नामक यूज़र ने प्रसाद से पूछा कि सर क्या आपको भी लगता है की टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट की नई चोकर्स बन गई है? इस सवाल का जवाब देते हुए वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि वह टीम इंडिया को चोकर्स नहीं मानते हैं।
कुछ गड़बड़ तो जरूर है: वेंकटेश प्रसाद ने जवाब देते हुए कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज जीती है। आखिरी बार साल 2020-21 में 36 पर ऑल आउट होने के बाद भारत ने जिस तरीके से सीरीज में वापसी की वह काबिले तारीफ थी। पिछले 10 सालों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने की स्थिति चिंता का विषय है और इससे यह भी यह साबित होता है कि कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ तो जरूर है।
टीम पर उठ रहे हैं सवाल: वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा था कि भारत अंडर अचिविंग टीम है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान माइकल वान ने कहा कि भारत जितनी उपलब्धियां हासिल कर सकती था वह उतना करने में सफल नहीं हो सकी है। उन्होंने हाल के दिनों में ज्यादा जीत हासिल नहीं की है। मुझे लगता है कि वह एक कम उपलब्धि पाने वाली टीम है। आखरी बार उन्होंने कब कुछ जीता था। उनके पास सारी प्रतिभा, सारा कौशल है, इसके बावजूद भी टीम बड़े टूर्नामेंट में फ्लॉप हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications