वेंकटेश अय्यर ने धोती पहनकर जड़े चौके-छक्के, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जानें मामला
वेंकटेश अय्यर छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो खुद पोस्ट किया है। फैन्स की तरफ से इस पर कमेंट्स भी मजेदार आए हैं।

Venkatesh Iyer played cricket in temple: हाल ही में समाप्त हुआ आईपीएल केकेआर के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर के लिए शानदार रहा है। अय्यर ने इस सीजन काफी रन बनाये और उनके बल्ले से शतकीय पारी भी देखने को मिली। अय्यर का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वह मन्दिर में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए हैं।
अय्यर ने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह कांचीपुरम के वेदा पाठशाला के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए नज़र आ रहे हैं। अय्यर ने पारम्परिक परिधान पहनकर क्रिकेट खेला है। वह सफेद रंग की लुंगी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए शॉट जमा रहे हैं।
वेंकटेश अय्यर ने लिखा कि गेम के लिए प्यार अविश्वसनीय है। कांचीपुरम में वेदा पाठशाला के छात्रों संघ शानदार समय बिताया। अय्यर को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा कि बच्चों के लिए निश्चित रूप से यह सपना पूरा होने जैसा पल होगा। एक ने अय्यर के लिए सम्मान बढ़ जाने की बात कही।
गौरतलब है कि इस आईपीएल में अय्यर ने एक शतक भी जमाया था। वह इस सीजन 404 रन जड़ने में सफल रहे थे। अय्यर ने आईपीएल करियर में कुल 36 मुकाबले खेलकर 956 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 फिफ्टी और एक शतकीय पारी आई है। वह धमाकेदार खिलाड़ियों में से एक हैं।
हालांकि इस सीजन केकेआर का प्रदर्शन खास नहीं रहा। कोलकाता की टीम प्लेऑफ़ से पहले ही बाहर हो गई। कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद केकेआर को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ा था। श्रेयस अय्यर के बाहर होने पर नितीश राणा को टीम की कमान सौंपी गई थी।
वेंकटेश अय्यर के बारे में हरभजन सिंह ने कहा था कि वह एक खास खिलाड़ी हैं और अपने शतक से दर्शा दिया है। उनकी पारी से डेविड वॉर्नर और केएल राहुल राहुल जैसे खिलाड़ियों को कुछ बातें सीखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications