वरुण चक्रवर्ती को सेमीफाइनल में किया जाएगा टीम से बाहर? रोहित शर्मा का चौंकाने वाला बयान
Varun Chakravarthy: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के लिए वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चला था और उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किये थे। वरुण चक्रवर्ती ने कीवी बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। स्पिन पिच पर वरुण की गूगली संभाल पाना बल्लेबाजों के लिए कठिन काम था।
सेमीफाइनल में भारत का सामना 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होना है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का संकेत देखने को मिला है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा ही कहा है। उनके बयान को देखा जाए, तो वरुण चक्रवर्ती को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है।

रोहित ने कहा कि अभी मैच समाप्त हुआ है, हमें वास्तव में सोचना होगा, अगर हम चार स्पिनरों को खिलाना चाहते हैं, तो हम उन्हें कैसे फिट कर सकते हैं। जो भी हमारे लिए गेंदबाजी विकल्प के हिसाब से काम करेगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे।
भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि यहां की परिस्थितियों से हम वाकिफ हैं। हमें मालूम है कि इधर क्या काम करेगा और क्या नहीं। हम एक दिन का समय लेंगे। हम इस पर विचार करेंगे कि सही कॉम्बिनेशन क्या होगा।
Varun Chakravarthy के प्रदर्शन पर रोहित का बयान
रोहित ने वरुण के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। यह हमारे ऊपर है कि हम सोचें और देखें कि हम उस कॉम्बिनेशन को कैसे सही बना सकते हैं। जाहिर है, देखो, उसे एक मौका मिला। उसने वह सब किया जिसकी जरूरत थी। अब सोचना होगा कि हमें क्या करना है, यह अच्छा सिर दर्द है। हम यह देखेंगे कि ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग लाइनअप कैसी है और उनके खिलाफ कौन सा गेंदबाज काम करेगा।
Varun Chakravarthy ने झटके थे 5 विकेट
उल्लेखनीय है कि वरुण चक्रवर्ती ने चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया और 5 विकेट लेकर कीवी टीम को चारों खाने चित कर दिया। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन देखने लायक रहेगी। अगर वरुण को बाहर किया जाएगा, तो उनको रिप्लेस करने वाला नाम भी अहम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications