IND vs SA: वरुण चक्रवर्ती का आया चक्रवात, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा पंजा

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा चमका कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। इस खिलाड़ी को मिस्ट्री स्पिनर भी कहा जाता है और नाम वरुण चक्रवर्ती है। उन्होंने पंजा मारा है।

भारतीय टीम को खराब स्थिति से मैच में वापसी कराते हुए चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को कुछ भी समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है। धांसू बल्लेबाज वरुण के सामने आउट होकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में दक्षिण अफ्रीका को नचाकर रख दिया।

Varun Chakaravarthy
Photo Credit: BCCI Twitter

वरुण ने दक्षिण अफ्रीकी पारी का दूसरा विकेट एडन मार्करम को आउट करते हुए झटका। इसके बाद उनकी रहस्यमयी गेंदों के सामने बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं बचा था। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। वरुण हैट्रिक बॉल तक आ गए थे। अपने चौथे ओवर में उन्होंने पांचवां विकेट झटक लिया।

वरुण की गेंदों पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में मार्करम, हेंड्रिक्स, यानसेन, क्लासेन और डेविड मिलर के के नाम शामिल हैं। उन्होंने अपने चार ओवरों में 17 रन देकर 5 विकेट झटके। हाल ही में केकेआर ने उनको आईपीएल के आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है। वरुण चक्रवर्ती को 11 करोड़ की धन राशि में रिटेन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+