Varun Chakaravarthy ने आखिर किसका किया बचाव! इमोशनल होकर कहा- वो बच्चा है, भगवान के लिए उसे बड़ा होने दो
Varun Chakaravarthy On KBC Junior kid: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीतते रहे हैं। वरुण ने 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के हालिया कंटेस्टेंट इशान भट्ट को सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग से बचाया है। इशान भट्ट अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए इस शो में शामिल हुए थे लेकिन यह एपिसोड लाइव होने के बाद फैंस ने उन्हें ओवरस्मार्ट और घमंडी बता शुरू कर दिया है।
वरुण चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को दिया जवाब (Varun Chakaravarthy On KBC Junior kid)
वरुण चक्रवर्ती ने इन ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया और एक ट्वीट में उन्हें 'पीछे छिपकर बिना किसी समझ के अपनी ज़ुबान चलाने वाले कायर' करार दिया। वरुण ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया कि इशान सिर्फ एक बच्चा है और उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। उन्होंने लिखा कि यह इस बात का उदाहरण है कि सोशल मीडिया कैसे बिना किसी समझ के अपनी ज़ुबान चलाने वाले कायरों का अड्डा बन गया है! भगवान के लिए, वह एक बच्चा है!! उसे बड़ा होने दो!!

पांचवी कक्षा के छात्र हैं इशान भट्ट
वरुण ने आगे उन लोगों पर भी निशाना साधा जो एक बच्चे को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने सवाल किया कि अगर लोग एक बच्चे को बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो कल्पना कीजिए कि समाज उन लोगों को कैसे बर्दाश्त कर रहा है जो इस बच्चे पर टिप्पणी कर रहे हैं। पांचवी कक्षा के छात्र इशान भट्ट पर आरोप है कि उन्होंने शो के फॉर्मेट और होस्ट अमिताभ बच्चन के प्रति बेहद अधिकारपूर्ण व्यवहार दिखाया था।
इशान के बातचीत करने के तरीके पर उठे थे सवाल
बातचीत के दौरान इशान ने कहा था कि मेरे को रूल्स पता है इसलिए आप मेरेको अभी रूल्स समझाने मत बैठना। अरे ऑप्शन डालो। सर एक क्या उससमें चार लॉक लगा दो, लेकिन लॉक करो। हालांकि, इशान कोई भी जीती हुई राशि अपने घर नहीं ले जा पाए, क्योंकि उन्होंने वाल्मीकि रामायण से संबंधित एक सवाल का गलत जवाब दिया। इस पर अमिताभ बच्चन ने भी चुटकी लेते हुए कहा था कि कभी कभी बच्चे ओवर कॉन्फिडेंस में गलती कर दे रहे हैं?
वरुण चक्रवर्ती का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया
वरुण चक्रवर्ती एशिया कप में भारत की जीत के बाद खेल से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। एशिया कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसे भारत ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता। अब वह जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ में खेलने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में होगी।












Click it and Unblock the Notifications