वैभव सूर्यवंशी ने बदतमीजी करने वाले को दिया करारा जवाब, अब किया ऐसा काम जो बन गया चर्चा का विषय
Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट के खेल में जब कोई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया को दीवाना बनाता है, तो उम्र और सरहद की दीवारें ढह जाती हैं। कुछ ऐसा ही अद्भुत और दिल को छू लेने वाला नजारा दाम्बुला में देखने को मिला। भारत के 15 वर्षीय युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट के 'पितामह' और उनके पहले वनडे कप्तान रहे अनुरा टेनेकून (Anura Tennekoon) खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए।
79 वर्ष की उम्र में जहां लोग सफर करने से कतराते हैं, अनुरा टेनेकून ने सिर्फ वैभव सूर्यवंशी की एक झलक पाने और उनसे बात करने के लिए कोलंबो से दाम्बुला तक का 161 किलोमीटर लंबा सफर कार से तय किया। इतना ही नहीं, वहां पहुंचने के बाद इस महान खिलाड़ी ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम के बाहर लगभग एक घंटे तक धैर्यपूर्वक इंतजार किया, ताकि वे भारत के इस उभरते सितारे से मुलाकात कर सकें।

अनुरा टेनेकून कोई साधारण नाम नहीं हैं। वह साल 1975 के पहले विश्व कप में श्रीलंका टीम के कप्तान थे और श्रीलंका क्रिकेट के इतिहास के सबसे सम्मानित स्तंभों में से एक हैं। जब भारतीय टीम के अधिकारियों को पता चला कि टेनेकून बाहर इंतजार कर रहे हैं, तो वे तुरंत उन्हें सम्मान के साथ भीतर ले गए।
वैभव सूर्यवंशी ने जीत लिया दिल
वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात के दौरान टेनेकून की आंखों में एक अलग ही चमक थी। उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और उनकी तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा से कर दी। उधर मैदान पर मैच के बाद टकराव के बाद गुस्से में लाल वैभव सूर्यवंशी ने इस मुलाकात को यादगार बना दिया और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान के पांव छुए। यह उन श्रीलंकाई प्लेयर्स को एक जवाब था, जो मैदान पर वैभव सूर्यवंशी को जानबूझकर उकसा रहे थे।
As the India-A players remained locked in a lengthy discussion inside the dressing room following their dramatic Super Over defeat to Sri Lanka-A, a septuagenarian stood patiently outside, waiting for just one player.
The spectators had long left the Rangiri International… pic.twitter.com/ZZsZOdUwQ9
— Sportstar (@sportstarweb) June 15, 2026
अनुरा ने वैभव को कहा बड़े स्टार बनोगे
अनुरा टेनेकून ने वैभव से कहा "तुम्हारी बल्लेबाजी में मुझे महान ब्रायन लारा की झलक दिखाई देती है। जिस तरह से तुम क्रीज पर पैर निकालते हो और गेंद को टाइम करते हो, वह इस उम्र में देखना अविश्वसनीय है। तुम क्रिकेट के बहुत बड़े सितारे बनने जा रहे हो।"












Click it and Unblock the Notifications