वैभव सूर्यवंशी ने 15 की उम्र में दिखाई 25 वाली समझ, भविष्य के लिए क्या है बड़ी चुनौती? समझें पूरी कहानी

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की उम्र अभी महज 15 साल है लेकिन उनके खेल को केवल उम्र और छक्कों के नजरिए से देखना काफी नहीं होगा। दलीप ट्रॉफी में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने यह संकेत दिया है कि उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ परिस्थितियों को समझने की क्षमता भी विकसित हो रही है। यही वजह है कि वैभव को लेकर चर्चा अब केवल छोटे प्रारूप तक सीमित नहीं रह गई है।

ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में वैभव ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और सात छक्के शामिल थे। उन्होंने केवल 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 15 साल 157 दिन की उम्र में बनाए इस रिकॉर्ड ने उनकी प्रतिभा को एक और मजबूत पहचान दी।

vaibhav sooryavanshi

किसी युवा बल्लेबाज के लिए एक बड़ी पारी से ज्यादा अहमियत इस बात की होती है कि वह अगली चुनौती का सामना कैसे करता है। साउथ जोन के खिलाफ फाइनल की पहली पारी में वैभव ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए। वह इन रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और चामा मिलिंद की गेंद पर आउट हुए लेकिन उनकी तेज शुरुआत ने ईस्ट जोन को शुरुआती बढ़त दिलाने में मदद की। इस पारी ने यह जरूर दिखाया कि लंबे प्रारूप में भी उनका स्वाभाविक आक्रामक खेल बरकरार है।

vaibhav sooryavanshi

सिर्फ बड़े शॉट नहीं, खेल की समझ भी शानदार

फाइनल में वैभव की सबसे खास बात उनके बल्ले से निकले रन नहीं, बल्कि मैदान पर दिखाई गई उनकी समझ रही। रिकी भुई के खिलाफ अपील खारिज होने के बाद वैभव ने कप्तान ईशान किशन को रिव्यू लेने की सलाह दी। DRS में गेंद को बल्ले का किनारा लगकर जाते हुए देखा गया और ईस्ट जोन को अहम विकेट मिल गया। यानी 15 साल की उम्र में वह केवल गेंद और बल्ले पर ध्यान नहीं दे रहे थे, बल्कि मैच की स्थिति को भी पढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सेमीफाइनल में आर्यन जुयाल के खिलाफ उन्होंने खुद सफल डीआरएस लिया था,उस समय कप्तान ईशान किशन की गैर-मौजूदगी में कप्तानी करते हुए वैभव ने अपनी लीडरशिप क्षमता का परिचय दिया। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ईशान किशन को बोलकर ओवर डाला और दो विकेट झटक ले गए। ये सभी छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर एक प्लेयर को बड़ा बनाने में मदद करती हैं।

vaibhav sooryavanshi

अभी रिकॉर्ड से ज्यादा जरूरी है निरंतरता

इन प्रदर्शनों के आधार पर वैभव को लंबे प्रारूप का तैयार खिलाड़ी मान लेना जल्दबाजी होगी। 92 और 44 रन की पारियां निश्चित तौर पर उम्मीद जगाती हैं लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब उन्हें लगातार कई मैचों में नई गेंद, बदलती परिस्थितियों और लंबे समय तक बल्लेबाजी की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। प्रतिभा उनके पास है, अब उसे निरंतर प्रदर्शन में बदलना सबसे जरूरी कदम होगा। हालांकि एक बात तो तय है कि समय के साथ वह तीनों प्रारूप में बादशाह बनने की क्षमता वाले खिलाड़ी तो हैं।

क्या है आगे की असली चुनौती

वैभव के लिए अब सबसे महत्वपूर्ण चीज कोई नया रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि इन अच्छी शुरुआतों को बड़ी और लगातार पारियों में बदलना होगी। 15 साल की उम्र में उनके पास सीखने के लिए काफी समय है। अगर वह इसी तरह आक्रामकता के साथ अपनी बल्लेबाजी में धैर्य और मैच की समझ जोड़ते रहे, तो आने वाले वर्षों में उनकी पहचान एक ऐसे तूफानी खिलाड़ी के तौर पर होगी, जिनकी बैटिंग में तेजी के साथ टिकाऊपन भी निश्चित तौर पर रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+