वैभव सूर्यवंशी के DRS ने किया कमाल, चिल्लाने से मान गए ईशान किशन और फिर हुआ चमत्कार- VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन 15 साल के खिलाड़ी ने मैदान पर अपनी एक और खूबी दिखाई। इस बार उनके बल्ले की नहीं, बल्कि क्रिकेट को समझने की क्षमता की चर्चा हो रही है। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव ने ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन को एक DRS लेने के लिए इस तरह मनाया कि आखिरकार उनका फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ।

मुकाबले के दौरान साउथ जोन के बल्लेबाज रिकी भुई के खिलाफ गेंदबाज की अपील पर ईस्ट जोन के खिलाड़ी पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। ऐसे में DRS लेने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी। इसी बीच वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन से रिव्यू लेने के लिए कहा।

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की आवाज कैमरे में कैद

ईशान ने आखिरकार वैभव की बात मान ली। इसके बाद जब रिप्ले सामने आया तो वैभव का अनुमान सही निकला। गेंद बल्ले से लगी थी और रिव्यू के बाद बल्लेबाज को आउट करार दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। सूर्यवंशी की आवाज रिकॉर्ड हो गई, वह DRS के लिए कहते हैं कि ले लो, ले लो।

इस घटना ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि वैभव अभी क्रिकेट की दुनिया में बेहद शुरुआती उम्र में हैं। आमतौर पर इस उम्र के खिलाड़ी मैदान पर अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीखते नजर आते हैं लेकिन यहां वैभव खुद टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को एक अहम फैसला लेने के लिए समझाते दिखाई दिए। पिछले मैच में जब ईशान किशन के चोटिल होने पर वैभव कप्तान बनाकर मैदान पर थे, उस समय भी एक रिव्यू लेकर बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखा दी थी।

इस DRS वाले पल में सबसे खास बात यह रही कि वैभव ने सिर्फ अनुमान नहीं लगाया, बल्कि अपनी बात को लेकर इतना भरोसा दिखाया कि ईशान किशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी को भी उनकी बात माननी पड़ी। रिव्यू का सही साबित होना इस युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास को और खास बना देता है, वह रिव्यू के दौरान ही हँसते हुए नजर आए।

लोगों ने दिया वैभव डीआरएस नाम

जिस तरह डीआरएस को एक समय धोनी रिव्यू सिस्टम कहा जाता था, उस तरह वैभव की सूझबूझ की चर्चा भी हो रही है। लोग इसे सोशल मीडिया पर वैभव डीआरएस तक कहते हुए दिखाई दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+