सचिन तेंदुलकर का वो रिकॉर्ड जिसे नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी, क्या अब कभी नहीं मिलेगा मौका?
Vaibhav Sooryavanshi: आसमान में बिजली की गति की तरह मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की बैट स्पीड होती है। आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट और अब दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कोहराम मचाया, जिसने सेंट्रल जोन की टीम में हलचल मचा दी।
वैभव सूर्यवंशी एक साथ दो इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए थे। एक रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया, जबकि दूसरा रिकॉर्ड उनकी पहुंच में आने के बावजूद रह गया। सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 रनों की पारी खेलने वाले वैभव अगर आठ रन और बना लेते तो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़ देते।

तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव
तेंदुलकर ने 36 साल पहले दिलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। आज सूर्यवंशी उस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 8 रन पीछे रह गए। अपने स्वाभाविक अंदाज में खेलते हुए सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वैभव ने शुरुआत से ही अपनी बल्लेबाजी में गजब का आत्मविश्वास दिखाया। उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में पचासा लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 15 साल और 157 दिन की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली। सूर्यवंशी ने 7 चौके और 7 छक्के जड़े, ये रन महज 81 गेंदों में आए।
सचिन ने कब बनाया ऐसा कीर्तिमान?
सचिन तेंदुलकर ने 1990 में महज 17 साल और 262 दिन की उम्र में दिलीप ट्रॉफी में शतक लगाया था। लंबे समय से कायम यह रिकॉर्ड सोमवार को वैभव के सामने था। दिलचस्प बात यह थी कि वैभव की उम्र सचिन के उस रिकॉर्ड की उम्र से करीब दो साल कम थी। ऐसे में अगर वह शतक पूरा कर लेते तो भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में सचिन के नाम दर्ज एक बेहद खास रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता।
क्या वैभव सूर्यवंशी के पास आएगा दूसरा मौका?
अभी सचिन का कीर्तिमान नहीं टूट पाया लेकिन समय बहुत है। वैभव सूर्यवंशी 17 साल की उम्र तक सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान तोड़ सकते हैं। उनके सामने दो साल हैं और मौजूदा दिलीप ट्रॉफी में अगर टीम फाइनल खेलती है, तो वहां भी एक मौका रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications
