वैभव सूर्यवंशी ने किया विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त, 14 साल की उम्र में उड़ा दिया गर्दा
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बांग्लादेश के खिलाफ महामुकाबले में वह कर दिखाया, जो दिग्गज भी नहीं कर पाए।
वैभव ने न केवल 72 रनों की आतिशी पारी खेली, बल्कि भारत के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला दिया। अपनी आतिशी पारी के तुरंत बाद वैभव सूर्यवंशी सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

Vaibhav Sooryavanshi ने कोहली को पछाड़ा
वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए अंडर-19 यूथ वनडे (Youth ODI) इतिहास में विराट कोहली से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने साल 2006-2008 के बीच 28 मैचों में 978 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने महज 19 पारियों में ही 1047 रन कूट डाले हैं।
हैरानी की बात यह है कि वैभव ने यह कारनामा कोहली से बहुत कम उम्र और कम मैचों में कर दिखाया है। उनके बल्ले से अब तक 3 शतक और 5 अर्धशतक निकल चुके हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप के इस मैच में जब टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे, उस समय सूर्यवंशी ने तहलका मचा डाला।
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अंडर-19 के स्टार नहीं हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस छोटे से लड़के पर बड़ा दांव खेला था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने और अब वर्ल्ड कप में अपनी फॉर्म से उन्होंने साबित कर दिया कि राजस्थान रॉयल्स का फैसला सही था। उसके बाद से वैभव सूर्मायवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर जायसवाल
भारत अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान विजय ज़ोल बॉयज़ इन ब्लू के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने दो अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेते हुए 36 मुकाबलों में 1404 रन जुटाए। इस सूची में यशस्वी जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 1386 रन बनाए। अब वैभव सूर्यवंशी की निगाहें इसी खास उपलब्धि की ओर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications