T20 WC 2022 से पहले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की चोट पर आया अपडेट, NCA से शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

नई दिल्ली, 17 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। यह दोनों गेंदबाज इन दिनों बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट से उबर रहे हैं। चोट के कारण ही बुमराह और हर्षल एशिया कप से बाहर हो गए हैं। जसप्रीत को साइड स्ट्रेन और पटेल को पसली की चोट के कारण एशिया कप से बाहर होना पड़ा। लेकिन फास्ट बॉलर तेजी से अपनी चोट से उबर रहे हैं। बुमराह ने चोट को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट भी दिया है।

बुमराह ने शेयर की पोस्ट

बुमराह ने शेयर की पोस्ट

जसप्रीत बुमराह ने हर्षल पटेल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर बेंगलुरु स्थित एनसीए की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, दीवार पर लिखा हुआ यह सब कहता है। दरअसल बुमराह और पटेल जहां पर खड़े हैं उसके पीछे लिखा हुआ है, "बी लीजेंडरी"। बता दें कि इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप होना है। ऐसे में बुमराह और हर्षल का इस मेगा इवेंट तक फिट होना बेहद जरूरी है। बुमराह जहां डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी करते हैं तो वहीं हर्षल अपनी स्लोअर गेंद से विविधता लाते हैं।

बुमराह का करियर

बुमराह का करियर

बुमराह ने अपने करियर में अब तक 30 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 58 पारियों में उन्होंने 21.99 की औसत और 2.69 की इकॉनमी से 128 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने टेस्ट में 8 बार 5 और 2 बार 4 विकेट चटकाए हैं। 72 वनडे में 24.30 की औसत और 4.63 की इकॉनमी रेट से 121 विकेट अपने नाम किए हैं। एकदिवसीय में बुमराह ने 2 बार 5 और 5 बार चार विकेट लिए हैं। वहीं 58 टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत ने 19.46 की औसत और 6.46 की इकॉनमी से 69 विकेट चटकाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/11 है।

हर्षल पटेल का करियर

हर्षल पटेल का करियर

हर्षल पटेल ने अपने करियर में अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.95 की औसत और 8.58 की इकॉनमी से 23 विकेट अपने नाम किए हैं। 4/25 इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 78 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान हर्षल ने 22.87 की औसत और 8.40 की इकॉनमी से 97 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2022 के 15 मैचों में उन्होंने 19, आईपीएल 2021 के 15 मैचों में उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+