Asia Cup से पहले Rinku Singh का प्रचंड फॉर्म जारी, क्या प्लेइंग 11 में मिल पाएगी जगह?

UP T20 League 2025 Rinku Singh: मेरठ के लाल रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यूपी टी20 लीग में कप्तानी करते हुए उन्होंने ऐसा धमाल मचाया कि क्रिकेट फैंस दंग रह गए। काशी रुद्रास के खिलाफ मैच में रिंकू ने महज 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मेरठ मैवरिक्स ने 136 रनों का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

एशिया कप से पहले फॉर्म में रिंकू सिंह (UP T20 League 2025 Rinku Singh)

शुरुआत में टीम संकट में थी। 26 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे, लेकिन रिंकू सिंह ने मैदान पर तूफान ला दिया। उन्होंने माधव कौशिक (34* रन, 20 गेंद) के साथ 113 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। रिंकू की यह शानदार फॉर्म ऐसे समय में आई है जब एशिया कप सिर पर है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली थी। उस मैच में 8 छक्के और 7 चौके लगाकर उन्होंने टीम को गहरी मुश्किल से बाहर निकाला था।

UP T20 1

क्या मिल पाएगी प्लेइंग इलेवन में जगह

27 वर्षीय रिंकू सिंह ने अब तक 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन बनाए हैं, वह भी 161 के स्ट्राइक रेट से। यह आंकड़ा बताता है कि रिंकू भारत के सबसे भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक बन चुके हैं। एशिया कप से पहले उनकी यह धमाकेदार लय भारत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रिंकू को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं?

खुद पर रिंकू को है भरोसा

रिंकू खुद को सिर्फ फिनिशर नहीं मानते। उनका कहना है कि वे टीम की जरूरत के हिसाब से किसी भी पोजिशन पर खेलने को तैयार हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने गेंदबाजी कौशल पर भी काम किया है, जिससे वे टीम को अतिरिक्त विकल्प दे सकते हैं। इस समय उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। खुद रिंकू ने कहा कि पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला है। मैंने अच्छी तैयारी की है और रन भी बनाए हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+