अंडर-19 वर्ल्ड कप : 16 देशों में होगी टक्कर, खेले जाएंगे 48 मैच, देखें भारत के मैचों का शेड्यूल
नई दिल्ली। 14 जनवरी से अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरूआत होने जा रही है। इस बार 16 देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी। टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन विंडीज में किया जा रहा है। टूर्नामेंट 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान यश ढुल के हाथों में हैं। देखना बाकी है कि काैन सी टीम इस बार खिताब पर कब्जा करती है। इससे पहले आइए जानें भारत के शेड्यूल के बारे में-

भारत के मुकाबले-
15 जनवरी- साउथ अफ्रीका के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
19 जनवरी- आयरलैंड के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
22 जनवरी- युगांडा के खिलाफ, शाम साढ़े सात बजे
इसके बाद भारत प्लेट क्वार्टर-फाइनल व सुपर लीग क्वार्टर-फाइनल मुकाबले खेलेगा, जो अभी तय होंगे।
यह भी पढ़ें- जब मैच हारने वाला था भारत, गुस्से में आकर दर्शकों ने स्टेडियम में लगा दी आग
चार ग्रुप में बंटी हैं टीमें-
16 टीमों को चाप ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात है। फिर ग्रुप बी में भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा की टीम है। ग्रुप सी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे, जबकि ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, विंडीज की टीम है।
भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा जमाया था, जबकि साल 2016 और 2020 में उपविजेता रह चुका है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार न्यूजीलैंड की टीम भाग नहीं ले रही। उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA : तीसरे टेस्ट में कोहली और इशांत लेंगे इन 2 खिलाड़ियों की जगह, रिपोर्ट आई सामने
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
अंडर-19 वर्ल्ड कप मैचों का लाइव आप स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीम हॉटस्टार पर होगा। सभी मैच शाम साढ़े सात बजे खेले जाएंगे।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृश रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना(विकेटकीपर), आराध्य यादव(विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव प्रकाश, कौशल तांबे, आरएस हंगारेकर, वासु वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार, गर्व सांगवान।












Click it and Unblock the Notifications