160 किमी की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है ये भारतीय बाॅलर, वसीम जाफर ने बताया नाम

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में एक गेंदबाज ऐसा है जो अपनी रफ्तार के दम पर तहलका मचा रहा है। यह कोई और नहीं बल्कि भारतीय बाॅलर उमरान मलिक हैं। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल 2021 में केवल तीन मैचों में भाग लिया, लेकिन 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बरकरार रखा। इस सीजन के शुरुआती मैचों में वह महंगे साबित तो हुए, लेकिन टीम प्रबंधन ने उनका समर्थन किया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मलिक अपनी रफ्तार के चलते बल्लेबाजों को चकमा देते हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेट वसीम जाफर ने बयान देते हुए कहा कि उमरान 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'नो बाॅल' विवाद पर पंत और अमारे हुए थे गर्म, अब मुंबई के कोच ने रखी बड़ी मांग

फिटनेस पर काम करने की है जरूरत

फिटनेस पर काम करने की है जरूरत

क्रिकट्रैकर पर नॉट जस्ट क्रिकेट शो' पर जाफर ने उमरान की तारीफ की। यह पूछे जाने पर कि क्या मलिक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छू सकता है तो जाफर ने कहा कि तेज गेंदबाज अभी भी युवा है और उसे अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है और वह निश्चित रूप से इस मुकाम को छू सकता है। जाफर ने इस तथ्य पर जोर दिया कि मलिक ने पर्याप्त प्रथम श्रेणी क्रिकेट और आईपीएल मैच नहीं खेले हैं। वह अभी और बेहतर होगा।

वह बेहतर हो सकता है

वह बेहतर हो सकता है

जाफर ने कहा, "वह बहुत छोटा है। थोड़े से अनुभव के साथ, थोड़ी सी फिटनेस बेहतर होने के साथ और जितना अधिक समय वह खेलता है वह बेहतर हो सकता है। फिर 160 की रफ्तार छू सकता है। वह अभी भी ऊपर और बढ़ रहा है, और जितना अधिक वह मैच खेलेगा, उतना ही अधिक आत्मविश्वास से भरता जाएगा और अपने शरीर को समझेगा। उसने केवल कुछ ही प्रथम श्रेणी और आईपीएल मैच खेले हैं और मुझे वास्तव में लगता है कि यह लड़का तेज गेंदबाजी कर सकता है। मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको आजमाया जा सकता है।"

निखिल ने बताया एक्स-फैक्टर

निखिल ने बताया एक्स-फैक्टर

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने कहा कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज के पास एक एक्स-फैक्टर है और वह ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बहुमूल्य साबित हो सकता है यदि उसे टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया जाता है। निखिल ने कहा, "यह देखना दिलचस्प है कि यह भारतीय तेज गेंदबाज कैसे अपने लिए नाम कमा रहा है। पिछले साल तक ज्यादातर लोग उन्हें नहीं जानते थे, लेकिन इस सीजन में हर कोई उनका इंतजार करता है। भले ही उसने कम मैच खेले हों, लेकिन उसे वह एक्स-फैक्टर मिला जिसकी आप तलाश कर रहे हैं, उसके पास क्षमता और गति है और वह विश्व कप में भारतीय टीम के लिए एक कीमती खिलाड़ी साबित होंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+