'नो बाॅल' विवाद पर पंत और अमारे हुए थे गर्म, अब मुंबई के कोच ने रखी बड़ी मांग

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ आईपीएल सीजन-15 का 34वां मैच काफी चर्चा में रहा था। इस मुकाबले में जब दिल्ली लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो आखिरी ओवर में नो-बॉल को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाॅल बल्लेबाज की कमर से ऊपर होकर फुलटाॅस गई थी, लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे नो बाॅल नहीं दिया, जिसके बाद कप्तान रिषभ पंत ने बल्लेबाजों को मैदान छोड़ने के लिए कहा तो सहायक कोच प्रवीण आमरे अंपायरों से बात करने के लिए क्रीज पर चले गए थे। इस मामले में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी और अब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने एक बड़ी मांग रखी है।
दरअसल, जयवर्धने ने आईपीएल के नियमों में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा, 'अगर नियमों में बदलाव करना है तो हम सहमत हैं। यह कुछ ऐसा है जो आगे बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि हमें इस मामले को देखने की जरूरत है। क्या थर्ड अंपायर के पास इन चीजों को देखने और मुख्य अंपायरों को सूचित करने का विकल्प है कि यह एक नो बाॅल है जिसे चेक किया जाना चाहिए। ऐसे विवाद के कारण यह देखना निराशाजनक था कि जब आप एक मैच को रोकते हैं और लोग मैदान पर आते हैं, लेकिन मैं ईमानदारी से मानता हूं कि यह आखिरी ओवर में सिर्फ भावनाएं थीं। लेकिन नियम कहते हैं कि आप उन चीजों की जांच के लिए तीसरे अंपायर के पास नहीं जा सकते हैं।''
यह भी पढ़ें- बुरे वक्त में ये शख्स बना था कुलदीप यादव का सहारा, बोला- तुम सभी 14 मैच खेलो
हालांकि, जयवर्धने ने यह भी कहा कि पंत और आमरे ने जो मैदान पर किया वो भी सही नहीं था। आमरे का मैदान पर उतरना ठीक नहीं था। यह खेल की प्रतिष्ठा के खिलाफ था। कोई खिलाड़ी या कोच मैदान पर जाता है तो वह समस्या का विकल्प नहीं है। एक कोच के तौर पर आप मैच खत्म होने के बाद ही मैदान में जा सकते हैं। मैंने अपनी टीम के साथ इसको लेकर चर्चा की है और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत करवाया है। ऋषभ पंत और प्रवीण अमरेला को इसका पछतावा होगा। मुझे लगता है कि पंत ने जो कुछ भी कहा वो उस समय बने हालात से परेशान होकर कहा।''

बता दें कि गेंदबाज की फुल टॉस गेंद पर फील्ड अंपायर ने नो बॉल नहीं दी। इससे विवाद खड़ा हो गया। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को पेनल्टी के तौर पर मैच फीस देनी पड़ी। साथ ही सहायक कोच प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications