टी20 वर्ल्ड कप: सिराज और उमरान मलिक होंगे बुमराह का बैकअप! टीम इंडिया के साथ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली, सितंबर 30। ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। बुमराह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बाकि दो मैचों से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में उनका टी20 विश्व कप तक फिट होना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने बुमराह के विकल्प के तौर पर दो गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया ले जाने का फैसला कर लिया है। यह दो गेंदबाज मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक हैं।

बतौर नेट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे सिराज और उमरान

बतौर नेट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे सिराज और उमरान

स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाज उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को बुमराह के विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए यह दोनों गेंदबाज बतौर नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बुमराह की जगह सिराज को ही टीम में शामिल किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे बुमराह!

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे बुमराह!

बता दें कि गुरुवार से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि बुमराह 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उनकी चोट फिर से गंभीर हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकि बचे दो टी20 के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह सिराज अगले दो टी20 में खेलेंगे।

चोट के कारण ही एशिया कप में नहीं खेले थे बुमराह

चोट के कारण ही एशिया कप में नहीं खेले थे बुमराह

आपको बता दें कि बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। इसी चोट के कारण बुमराह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुमराह की टीम में वापसी हो गई थी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टी20 में हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+