Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

4 साल पहले खेला था आखिरी ODI, अब इंग्लैंड में बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटा ये गेंदबाज

भारतीय टीम के अनुभवी पेसर उमेश यादव (Umesh Yadav) इन दिनों इंग्लैंड में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, 9 अगस्त: भारतीय टीम के अनुभवी पेसर उमेश यादव (Umesh Yadav) इन दिनों इंग्लैंड में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं। उमेश फिलहाल इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप में मिडलसेक्स की ओर से खेल रहे हैं, जहां विपक्षी टीम के लिए उनका सामना करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। डरहम के खिलाफ खेलते हुए यादव ने 5 विकेट अपनी झोली में डाले।

ये भी पढ़ें- 'कैफू इनकी प्रॉब्लम क्या है', IPL में हीरो, वेस्टइंडीज के लिए हो जाते हैं जीरो! रवि शास्त्री ने किया सवाल

33 रन देकर लिए 5 विकेट

33 रन देकर लिए 5 विकेट

हाल ही में मिडलसेक्स और डरहम के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जहां उमेश यादव ने 9.2 ओवर में केवल 33 रन देकर 5 खिलाड़ियों को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उमेश ने मैच की दूसरी ही गेंद पर डरहम के सलामी बल्लेबाज ग्राहम क्लार्क को शून्य पर बोल्ड किया। इसके बाद दूसरे ही ओवर में उन्होंने कप्तान स्कॉट बोर्थविक को LBW आउट कर डरहम को बड़ा झटका पहुंचाया। वह यही नहीं रुके और ओवर दर ओवर विकेट हासिल करते रहे।

9 विकेट से जीता मिडलसेक्स

9 विकेट से जीता मिडलसेक्स

उमेश की शानदार गेंदबाजी के बाद डरहम की पूरी टीम केवल 268 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। माइकल जोन्स ने सबसे ज्यादा 119 रन बनाए। उमेश के अलावा ल्यूक होल्मन ने 4 विकेट लिए। मिडलसेक्स के सामने 269 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 42वें ओवर में केवल 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान स्टीफन एस्किनाज़ी ने 132 गेंदों पर नाबाद 146 और मार्क स्टोमैन ने 62 रन बनाए। सैम रोब्सन 55 रन पर नाबाद रहे।

2018 में खेला था आखिरी वनडे

2018 में खेला था आखिरी वनडे

34 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने करीब चार साल पहले साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। वहीं, आखिरी T20I उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद वो टेस्ट टीम का तो हिस्सा बने रहे, लेकिन वनडे और टी20 टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया। उमेश ने भारत के लिए 75 वनडे मैचों में 33.63 की औसत से कुल 106 और 7 T20I मुकाबलों में 9 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 52 टेस्ट में उनके नाम पर 30य80 की औसत से 158 विकेट दर्ज है।

आईपीएल में चमके थे उमेश

आईपीएल में चमके थे उमेश

IPL सीजन 15 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उमेश यादव को 2 करोड़ रूपये में खरीदा था और पूरे टूर्नामेंट में उनका जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। 12 मुकाबलों में उमेश ने 21.19 की कमाल की औसत से कुल 16 विकेट अपने नाम किए। पावरप्ले के ओवरों में तो उमेश ने लगभग हर मैच में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। आईपीएल के 133 मैचों में उमेश ने 135 विकेट चटकाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+