'कैफू इनकी प्रॉब्लम क्या है', IPL में हीरो, वेस्टइंडीज के लिए हो जाते हैं जीरो! रवि शास्त्री ने किया सवाल
नई दिल्ली, 9 अगस्त: वेस्टइंडीज कोई देश होता तो जरूर वहां के खिलाड़ी भी बाकी खिलाड़ियों की तरह उससे प्यार करते। लेकिन यह एक द्वीप समूह जिसके अलग-अलग नाम है, जैसे जमैका, बारबाडोस, पोर्ट ऑफ स्पेन आदि। इन कई द्वीप समूहों से मिलकर जो बनता है उसे वेस्टइंडीज कहते हैं। इस वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए कैरेबियाई खिलाड़ियों की कभी वह निष्ठा नहीं रही जो उनकी आईपीएल या बाकी टी20 लीग के लिए रही है। कैरेबियाई खिलाड़ी युवा उम्र में अपनी नेशनल टीम को छोड़कर प्राइवेट लीग में पैसा कमाने के लिए जाने जाते हैं।

वेस्टइंडीज की टीम का घटिया प्रदर्शन
भारत के लिए खिलाफ भी हालिया सीरीज कोई जुदा नहीं थी। वेस्टइंडीज टीम की बल्लेबाजी इकाई एक बार फिर विफल रही औ भारत ने अंतिम टी20 88 रनों से मैच जीत लिया। इसके साथ ही, रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टी20 सीरीज को 4-1 से जीत लिया। यह वेस्टइंडीज की टीम का घटिया प्रदर्शन है जिसके बारे में लोग बात कर रहे हैं।

पांच साल पहले भी यह टीम बढ़िया थी
कभी दुनिया की सबसे खतरनाक T20I टीमों में से एक मानी जाने वाली टीम अब अपने अतीत की छाया भी नहीं रह गई है। क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो के संन्यास के साथ और आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की अनुपस्थिति में यह टीम ऊंचे स्तर की नहीं है। लेकिन कुछ साल पहले ऐसा नहीं था। यहां तक की पांच साल पहले भी यह टीम बढ़िया थी।

इनका प्रॉब्लम क्या है?
यही कारण है कि भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री कैरेबियाई टीम के प्रदर्शन में नाकाम रहने से काफी हैरान थे। फैनकोड के लिए एक शो में शास्त्री ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ से खिलाड़ियों की समस्या के बारे में पूछा।
शास्त्री ने फैनकोड पर लाइव टेलीविजन पर पूछा, "कैफू, आपने इतने सालों तक आईपीएल खेला। वे आईपीएल में खेलते हैं, और वे बहुत प्रभावशाली हैं। तो इनका प्रॉब्लम क्या है? वो वेस्ट इंडीज के लिए क्यों नहीं खेलते? क्या आपने उनसे बात की है?"

मोहम्मद कैफ ने ये जवाब दिया
मोहम्मद कैफ ने भी कई खिलाड़ियों के साथ काम किया। वह दिल्ली कैपिटल्स टीम का कोचिंग हिस्सा भी रह चुके हैं। कैफ ने कहा कि दुनिया भर में टी20 लीग उन्हें वह पैसा और प्रसिद्धि देती हैं जो राष्ट्रीय टीम प्रदान करने में विफल रहती है। इसलिए वे आईपीएल में खेलने के लिए काफी प्रेरित हैं और वेस्टइंडीज टीम के लिए कम प्रेरणा है।

पूरन को भी पोलार्ड बनना होगा
"मुद्दा यह है कि उन्हें विदेशों में खेलने के लिए बहुत सारे मैच मिलते हैं। उन्हें प्रसिद्धि और धन दोनों मिल सकते हैं। तो यही अंतर है। मुझे भी लगता है कि उनके पूर्व क्रिकेटर इन खिलाड़ियों को (वेस्टइंडीज को समय देने के लिए) समझाने में सफल नहीं रहे।
कैफ ने यह भी व्यक्त किया कि वर्तमान कप्तान और प्रबंधन सभी खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के लिए समय देने के लिए कैसे मना सकते हैं। पोलार्ड को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा, 'जब पोलार्ड कप्तान थे तो उन्होंने शानदार काम किया। उन्होंने शानदार टीम बनाई। उनके पास रसेल, ब्रावो, सिमंस थे। पोलार्ड ने उन्हें विंडीज के लिए खेलने के लिए मना लिया था।'












Click it and Unblock the Notifications