UAE vs WI, 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग 11, मैदान पर होगी रनों की बरसात
United Arab Emirates vs West Indies, 2nd ODI Toss: संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई को सीरीज में बने रहने के लिए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

UAE vs WI, 2nd, West Indies tour of UAE, 2023: शारजाह के मैदान पर वेस्टइंडीज और यूएई की टीम दूसरे वनडे मैच में एक-दूसरे से भिड़ने को तैयार है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की कोशिश यूएई के सामने बड़ा स्कोर बनाने की होगी।
वेस्टइंडीज ने जीता पहला मैच: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम ने अपने नाम किया था। ब्रैंडन किंग के शानदार शतक की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई को सात विकेट से हरा दिया था। वेस्टइंडीज के इस दौरे में कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं आए हैं। इसके बावजूद टीम ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।
विंडीज के लिए अहम है सीरीज: वर्ल्ड कप क्वालीफायर को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। इस सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में भी देखा जा सकता है। इस सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मुकाबलों में हिस्सा लेगी।
वापसी करना चाहेगी UAE: वहीं पहला मुकाबला गंवाने के बाद यूएई की कोशिश दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज में वापसी करने की होगी। दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कुल 3 वनडे में आपस में भिड़ी हैं और तीनों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है। ऐसे में यूएई की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।
ऐसे देखें लाइव मैच: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क इस सीरीज को प्रसारित कर रहा है। फैंस Star Sports Select 1/HD और Star Sports 3 चैनलों पर मैच का मजा लाइव उठा सकते हैं। इसके अलावा स्टार नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल एप भी मैच को देखा जा सकता है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, एजॉनसन चार्ल्स, शमर ब्रूक्स, केसी कार्टी, केवम हॉज, रोस्टन चेज़, यानिक कारिया, ओडियन स्मिथ, अकीम जॉर्डन, डोमिनिक ड्रेक्स।
संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग 11: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), वृति अरविंद, लवप्रीत सिंह, आसिफ खान, बासिल हमीद, अली नसीर, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, आदित्य शेट्टी, जहूर खान।












Click it and Unblock the Notifications