IND vs AUS U19 Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, जानें कब, कहां-कैसे देख सकेंगे लाइव

IND vs AUS, U19 World Cup 2024: ICC U19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले के लिए मंच तैयार है। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत अंडर 19 का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें क्रमशः दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल जीत के बाद फाइनल में आई हैं। आइए जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकेंगे मैच का लाइव एक्शन?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच कब और कहां देख सकेंगे
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच रविवार, 11 फरवरी 2024 को दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। ये मैच बेनोनी के सहारा पार्क विलोमूर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Team India

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच कहाँ देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 विश्व कप फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और यह हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध होगा।

उदय सहारन के नेतृत्व में पांच बार का चैंपियन भारत अंडर-19 विश्व कप 2024 में ह्यू वेइबगेन के नेतृत्व में तीन बार के चैंपियन से भिड़ेगा। अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले 2012 और 2018 में आमना-सामना हुआ था। दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। साल 2012 में 6 विकेट से तो 2018 के फाइनल में 8 विकेट से भारत ने खिताब जीता।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड

आस्ट्रेलिया टीम: रयान हिक्स (विकेटकीपर), लाचलान ऐटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, महली बियर्डमैन, हैरी डिक्सन, हरजस सिंह, सैम कोन्स्टास, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्रैकर, कैलम विडलर, कोरी वास्ली, ह्यू वेइबगेन, टॉम कैंपबेल, एडन ओ कॉनर, ओलिवर चोटी।

भारतीय टीम: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), सौम्य पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी , नमन तिवारी, प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+