U19 WC 2022: भारत बना चैंपियन तो खूब मिलने लगीं बधाइयां, BCCI ने किया बड़ा ऐलान, बरसेगा पैसा

U19 WC 2022

Recommended Video

    U19 World Cup Final: U19 Team India पर पैसों की बारिश, BCCI देगी इतने रुपये | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारत 5वीं बार खिताब अपने नाम करने में सफल हुआ। यश ढुल की कप्तानी में भारत ने फाइनल मुकाबले में बड़ी आसानी के साथ इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ पूरा देश जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहा तो साथ ही बधाई संदेश भी मिलने लगे।

    यह भी पढ़ें- मैदान पर लाैटेगी पुरानी जोड़ी, रोहित शर्मा बोले- ये दोनों खिलाड़ी अहम हैं

    BCCI ने किया बड़ा ऐलान

    BCCI ने किया बड़ा ऐलान

    वहीं खिलाडि़यों के प्रदर्श से खुश होकर बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। प्रत्येक खिलाड़ी को 40 लाख रुपए मिलेंगे जबकि सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को 20 लाख रुपये मिलेंगे। जय शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मुझे अंडर-19 टीम के लिए फाइनल में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रति खिलाड़ी 40 लाख और प्रति सहयोगी स्टाफ 25 लाख के इनाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। आपने भारत को गौरवान्वित किया है।"

    गांगुली ने भी दी बधाई

    इसके अलावा गांगुली ने टीम को 40 लाख रूपए नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ''अंडर 19 टीम और सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को इतने शानदार तरीके से विश्व कप जीतने के लिए बधाई। हमारे द्वारा 40 लाख के नकद पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा सा प्रतीक है लेकिन उनके प्रयास मूल्य से परे हैं.. शानदार चीजें।"

    युवराज ने किया ये ट्वीट

    वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह ने भी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने रवि कुमाल और राज बावा की प्रशंसा। युवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''अंडर-19 विश्व कप जीतने के लिए टीम और पूरे देश को बधाई। रवि कुमार और राज बावा के द्वारा अच्छा स्पैल। भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल दिखता है। बहुत अच्छा खेले लड़ते। गर्व है।''

    बाना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई

    बाना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई

    मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से जेम्स रीव्स (95), जेम्स सेल्स (34) और जॉर्ज थॉमस (27) ने सर्वाधिक रन बनाए। उनकी पारी 44.5 ओवर में 189 रन पर आलआउट हो गई। रवि कुमार ने 9 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज राज बावा ने यादगार स्पैल डालते हुए 9.5 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में भारत ने महज 47.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शेख रसीद ने 84 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। ढुल ने 17 रन बनाए। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही ओपनर अंगकृष रघुवंशी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। हरनूर सिंह ने 21 रन बनाए, तो राज बावा ने 35 रन बनाए। निशांत सिंधु 54 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश बाना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 5 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+