मैदान पर लाैटेगी पुरानी जोड़ी, रोहित शर्मा बोले- ये दोनों खिलाड़ी अहम हैं

नई दिल्ली। भारत 6 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में विंडीज से भिड़ेगा। सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी, जो पूरी तरह से सीमित ओवरों के कप्तान बनने के बाद पहली बार वनडे सीरीज की कप्तानी करेंगे। रोहित ने पहले भी कई बार कप्तानी है, लेकिन तब वह विराट कोहली के बाहर होने पर जिम्मेदारी लेते थे। नए कोच राहुल द्रविड़ अब भविष्य को देखते हुए रोहित के साथ ब्लू प्रिंट तैयार कर चुके हैं। उसके अनुसार, ऐसा लगा कि उन खिलाड़ियों की फिर से वापसी होगी जो कम माैके मिलने के कारण बाहर चल रहे थे। खासकर, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव।

यह भी पढ़ें- वनडे विश्व कप से पहले अगरकर ने दी खास सलाह, रोहित-द्रविड़ को करना होगा विचार

'कुलचा' को वापस एक्शन में लाने की है योजना

'कुलचा' को वापस एक्शन में लाने की है योजना

कुलदीप भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान राष्ट्रीय जर्सी पहनी थी। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ मिलकर बाएं हाथ का स्पिनर एक बार फिर से गेंदबाजी करेगा या नहीं। इस बीच, कप्तान रोहित ने स्पष्ट कर दिया है कि 'कुलचा' को वापस एक्शन में लाना निश्चित रूप से उनकी योजना में है। कुल मिलाकर दर्शकों को फिर से मैदान पर ये पुरानी जोड़ी उतरती देखने को मिलेगी।

कुलदीप और चहल दोनों ही अहम

कुलदीप और चहल दोनों ही अहम

विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले रोहित ने कहा, "कुलदीप और चहल अतीत में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और उस दाैरान जब भी वह एक साथ मैदान पर उतरे हैं तो उन्होंने प्रभाव डाला है। निश्चित रूप से कुलदीप को एक साथ वापस लाना मेरे दिमाग में है।" उन्होंने आगे कहा, ''हम कुलदीप को धीरे-धीरे लय में लाना चाहते हैं, हम नहीं चाहते कि उन्हें जल्दबाजी में लाया जाए। उसे अपनी लय में आने के लिए कुछ समय देना जरूरी है, हम उसे ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहते जहां हम उससे भी बहुत कुछ मांग रहे हों। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम हालात को सावधानी से संभालें। ये दोनों खिलाड़ी अहम हैं। चहल साउथ अफ्रीका में खेले और कुलदीप ने हाल ही में टीम में वापसी की है। कुलदीप को अपनी लय वापस लाने के लिए काफी मैच खेलने की जरूरत है और इस बात को हम समझते हैं।''

इस जोड़ी ने दिलाया था एशिया कप

इस जोड़ी ने दिलाया था एशिया कप

बता दें कि कुलदीप यादव और चहल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत के सीमित ओवरों के स्थायी सदस्य थे और उन्होंने टीम के घरेलू और साथ ही विदेशी सीरीज के दौरान मिलकर काम किया था। इस जोड़ी की वजह से मेन इन ब्लू ने 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में अपना रिकॉर्ड सातवें एशिया कप का ताज दर्ज किया। हालांकि, 2019 विश्व कप के बाद, इस जोड़ी को अलग कर दिया गया। कुलदीप अपनी जग गंवा बैठे। कुलदीप को वनडे सीरीज में माैका दिया गया है। उन्होंने आखिरी वनडे 20 जून 2021 को खेला था। कुलदीप 65 वनडे में 107 विकेट ले चुके हैं। 23 टी20आई में उनके नाम 41 विकेट है, हालांकि टी20आई में वापसी करना उनके लिए बाकी है। अब देखना यह बाकी है कि 'कुलचा' जोड़ी को आगामी आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एकसाथ माैके दिए जाते हैं या फिर नए खिलाड़ियों की ओर रूख किया जाता है। लेकिन रोहित ने साफ कर दिया कि वो बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्दी बाहर होने नहीं देंगे। ऐसे में कुलदीप-चहल को फिर से दोबारा एकसाथ मैदान पर देखने का माैका मिलना तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+