World Cup: सुपर सिक्स में टीम इंडिया की एंट्री, क्या अंडर 19 वर्ल्ड कप में होगा भारत-पाकिस्तान मैच! यहां जानें

U19 Mens World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में क्वालीफाई कर चुकी है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि भारत और पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में आपस में भिड़ सकती है।

सुपर सिक्स के शेड्यूल का ऐलान

ग्रुप स्टेज मुकाबले के बाद अब आईसीसी ने सुपर सिक्स के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। सुपर 6 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, पाकिस्तान न्यूजीलैंड और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है। जबकि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जिम्बाब्वे दूसरे ग्रुप का हिस्सा हैं।

U19 Mens World Cup 1

भारत और पाकिस्तान का होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान सुपर सिक्स राउंड के लिए एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं। इसके बावजूद भी दोनों ही टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला जा सकेगा। आईसीसी के नए फॉर्मेट के अनुसार दोनों टीमों के बीच मैच नहीं खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के दौरान ग्रुप एक का हिस्सा थी। वहीं पाकिस्तान की टीम ग्रुप डी में थी। दोनों ने ही अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के बीच सुपर सिक्स राउंड में कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा।

इन टीमों से भारत का सामना

भारतीय टीम का सामना डी ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। डी ग्रुप में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड और तीसरे स्थान पर नेपाल की टीम थी। ऐसे में भारत का सुपर सिक्स राउंड में न्यूजीलैंड और नेपाल से सामना होगा। लेकिन ग्रुप डी के टॉप पर रहने वाली पाकिस्तान की टीम से भारतीय टीम नहीं खेल पाएगी। आईसीसी द्वारा बनाए गए इस नियम को समझने में फैंस को कंफ्यूजन का सामना भी करना पड़ रहा है।

भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

ग्रुप स्टेज में अपने तीनों ही मुकाबला जीतकर भारत ने धमाकेदार तरीके से सुपर सिक्स राउंड में क्वालीफाई किया। अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने यूएस के खिलाफ 326 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अमेरिकी अंडर-19 टीम 125 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने 201 रनों से जीत हासिल की। इससे पहले बांग्लादेश पर भी भारत ने 84 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+