'जसप्रीत बुमराह की जगह मिल गया नया खिलाड़ी,' ट्विटर पर फैन्स ने मीम्स शेयर कर बताया
Fans Reactions on Jasprit Bumrah:बुमराह लम्बे समय के लिए खेल के मैदान से दूर रहने वाले हैं, उनको लेकर फैन्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।

Fans Reactions on Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ठीक होने का नाम ही नहीं ले रही है। वह लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन रिकवरी के करीब नहीं आ पा रहे हैं। पीठ की चोट एक कारण वह कई अहम मुकाबलों में नहीं खेल पाए, टी20 वर्ल्ड कप में भी वह बाहर थे। इसके बाद भी लगातार कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। ताजा घटनाक्रम में यह भी सामने आया है कि वह आईपीएल से भी बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
IPL 2023 और WTC फाइनल से भी OUT हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, बढ़ गई है रोहित शर्मा की टेंशन
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बुमराह अब भी सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और लम्बे ब्रेक पर जा सकते हैं। भारतीय टीम भी अब यही चाहती है कि एशिया कम में न सही तो कम से कम वह इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप तक फिट जरुर हो जाएं। देखना होगा कि वह कब तक ठीक होकर वापस मैदान पर लौटते हैं।
भारत के लिए बुमराह अंतिम बार टी20 वर्ल्ड कप से पहले पिछले साल सितम्बर में खेले थे। इसके बाद चोट फिर से उभरकर सामने आई और वह लम्बे समय के लिए बाहर हो गए। हालांकि बीच में वह गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते रहे हैं लेकिन रिकवरी में खास सुधार नहीं हुआ है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी वह गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं और उनका वीडियो भी सामने आया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह के बिना भारतीय टीम ने अच्छा काम किया है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के लिए स्पिन विभाग में अश्विन और जडेजा ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बुमराह के आईपीएल से बाहर होने की खबर आने के बाद ट्विटर पर मीम्स की बरसात देखने को मिली। कई फैन्स ने बुमराह के नहीं खेलने का मजाक भी बनाया और जमकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications