IPL 2023 और WTC फाइनल से भी OUT हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह, बढ़ गई है रोहित शर्मा की टेंशन

Jasprit Bumrah fitness latest update: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बाहर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। बुमराह को लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah fitness latest update: भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर अच्छी खबर नहीं आई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों में जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी की उम्मीद थी। लेकिन टेस्ट ही नहीं बुमराह वनडे सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुने गए। ऐसे में आईपीएल में उनकी वापसी की खबरे सुर्खियों में आ रही थी।

अभी भी फिट नहीं हैं जसप्रीत बुमराह

अभी भी फिट नहीं हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के मैदान पर लौटने में अभी और समय लग सकता है। बुमराह की आईपीएल से वापसी की उम्मीदे थीं, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वह आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है। आईपीएल के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिफ का फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेलना है। जसप्रीत बुमराह इस बड़े मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।

आईपीएल से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

आईपीएल से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

आईपीएल का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं गुजरा था। ऐसे में इस बार जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी से टीम को खासी उम्मीदें बनी हुई है। लेकिन जसप्रीत बुमरह के अनफिट होने की खबर ने आईपीएल में खेलने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह निश्चित तौर पर मुंबई के लिए बुरी खबर होगी।

बढ़ सकती है रोहित शर्मा की टेंशन

बढ़ सकती है रोहित शर्मा की टेंशन

रोहित शर्मा भारत के साथ-साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी करते हैं। इन दोनों ही टीम में तेज गेंदबाज की कमान जसप्रीत बुमराह के पास रहता है। लेकिन अगर वह फिट नहीं होते हैं तो इससे रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ सकती है। क्रिकबज की एक खबर के अनुसार वह इस पूरे सीजन से भी बाहर रह सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं, उन्होंने कई मुकाबलों को अकेले दम पर जिताया है। बुमराह के बाहर होने से टीम के गेंदबाजी क्रम पर साफतौर पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+