चले थे IPL से टक्कर लेने और करवा ली बेइज्जती, PSL में पाकिस्तान हुआ दुनिया के सामने शर्मिंदा
PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले ही इसकी तुलना भारत के टी20 टूर्नामेंट आईपीएल से किया जाने लगा था। आईपीएल काफी पहले ही शुरू हो गया था और पीएसएल की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई। चैम्पियंस ट्रॉफी की वजह से पीएसएल इस बार देरी से हो रहा है।
हसन अली ने पीएसएल को आईपीएल से बेहतर बताया था। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी टूर्नामेंट के पक्ष में माहौल बनाने वाली बयानबाजी की थी। इस बीच आईपीएल से तुलना करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद की बेइज्जती कराने का काम किया है।

अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर पाकिस्तान की बेइज्जती होती रहती है। इस बार पीएसएल में खाली स्टेडियम को लेकर बेइज्जती हुई है। दर्शकों की संख्या ही नहीं दिख रही और सोशल मीडिया पर खाली स्टेडियम के फोटो वायरल हो रहे हैं।
कराची में टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला शनिवार को खेला गया। कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मैच में रन तो काफी बने लेकिन इनका मज़ा लेने वाले दर्शक वहां मौजूद नहीं थे। मजे की बात तो यह है कि स्टेडियम में दर्शकों से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार वहाँ 6500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मुकाबले के लिए तैनात किये गए थे और दर्शकों की संख्या इससे कम थी। 5000 दर्शक ही मैच देखने के लिए स्टेडियम तक पहुँच पाए। अपने ही घर में फैन्स की संख्या हासिल नहीं होने से पाकिस्तान का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है।
पाकिस्तान के ही एक पत्रकार ने दर्शकों की संख्या को लेकर यह पोल खोलने वाला दावा किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। यह वही पाकिस्तान है, जो पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर माहौल बना रहा था और इसे आईपीएल से अच्छी लीग कई बार बता चुका है। पीएसएल के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दर्शकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications