Mega Auction से पहले ही हुई पैसों की बारिश, काव्या मारन ने किया रिटेन, अब दूसरी बार पिता बना ये दिग्गज खिलाड़ी
Travis Head becomes father: ट्रेविस हेड आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए कई मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं। आईपीएल के अगले सीजन में एक बार फिर ट्रेविस हेड हैदराबाद की तरफ से चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे। मेगा ऑक्शन से पहले ट्रेविस हेड को हैदराबाद की टीम ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
दूसरी बार पिता बने हेड
ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी। हेड ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा गर्व से की। हेड को यह खुशी 4 नवंबर को मिली, जिसने हेड के जीवन को उत्साह से भर दिया। ट्रेविस हेड दूसरी बार पिता बने हैं।

ट्रेविस हेड ने शेयर की तस्वीर
ट्रेविस हेड ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें हेड उनकी पत्नी जेस, बेटी मिला और नवजात हैरिसन दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में परिवार के साथ बिताए गए एक प्यारे से पल को कैद किया गया है, जो उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत को बताता है। परिवार में नए सदस्य का नाम प्यार से 'हैरिसन जॉर्ज हेड' रखा गया है। इससे पहले साल 2022 में हेड के एक बेटी के पिता बने थे।
साल 2023 में रचाई थी शादी
ट्रेविस हेड और मॉडल जेसिका डेविस ने साल 2023 में लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। दोनों ने 15 अप्रैल को एडिलेड में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से एक किया। इस जोड़ी ने अपनी शादी की खबर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके दी थी।
बाल-बाल बची थी जान
ट्रेविस और जेसिका की सगाई मार्च 2021 में हुई थी, और सितंबर 2022 में उन्होंने एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बनने का सुख भी पाया। हालांकि, उनका जीवन एक बार खतरनाक मोड़ पर भी आया था। मई 2022 में, जब दोनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे थे, उनका प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बचा था। उस समय जेसिका प्रेग्नेंट थीं, और यह हादसा उनके लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन वे दोनों किसी तरह बाल-बाल बच गए।












Click it and Unblock the Notifications