IND vs AUS: ट्रेविस हेड एक बार फिर बने भारत की राह में रोड़ा, विकेट पतन के बीच खेली धांसू पारी
IND vs AUS: पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम खराब स्थिति में है। मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में कंगारुओं ने कुछ विकेट गंवाए लेकिन ट्रेविस हेड ने अपने पाँव जमाए। ट्रेविस हेड की धाकड़ बैटिंग के कारण ऑस्ट्रेलिया को कुछ सहारा मिला है लेकिन मंजिल दूर है और हार काफी करीब है।
चौथे दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के विकेट गंवा दिए। दोनों को मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिया। ट्रेविस हेड ने इस दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने भारतीय टीम के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और टिके रहे।

हेड ने लंच होने से पहले ही अपनी फिफ्टी बना ली। ट्रेविस हेड ने एकदिवसीय क्रिकेट के अंदाज में बल्लेबाजी की और 87 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लंच तक उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की धाकड़ पारी खेली ऑस्ट्रेलिया की टीम 79 के कुल स्कोर पर ही अपने 5 विकेट गंवा बैठी। भारतीय टीम इस टेस्ट मैच में जीत के करीब है। लंच के बाद भी वह तेज खेले लेकिन शतक से पहले 89 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने धमाका करते हुए अपना 30वां टेस्ट सैकड़ा जमाया था। विराट कोहली ने इस मामले में डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया था। भारत ने 6 विकेट पर 487 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया।












Click it and Unblock the Notifications