ट्रेविस हेड ने घातक गेंदबाजी से काटा गदर, फिरकी के जाल में फंसी दक्षिण अफ्रीकी टीम, कितने विकेट झटके
Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी खिलाड़ी ट्रेविस हेड को उनकी बैटिंग के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाया है, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में ट्रेविस हेड ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाने का काम किया है।
ट्रेविस हेड की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बिखरते हुए दिखाई दिए। उन्होंने गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ने के अलावा फील्डिंग में भी अपना काम बखूबी किया और एक रन आउट करते हुए टीम को सफलता दिलाई। अफ्रीकी बल्लेबाज हेड के जाल में फंस गए।

ट्रेविस हेड ने 9 ओवरों की गेंदबाजी में 57 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने रिक्लेटन को आउट करने के अलावा स्टब्स को आउट किया। डेब्यू मैच खेल रहे ब्रेविस ने पहली गेंद पर ही जोरदार छक्का जमा दिया था। इसके बाद अगली गेंद पर हेड ने उनको आउट कर दिया।
केशव महाराज को भी ट्रेविस हेड ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्होंने सुब्रायन को रन आउट करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। अफ्रीकी टीम 300 का आंकड़ा हासिल करने की तरफ बढ़ रही थी लेकिन अकेले ट्रेविस हेड ने उनको 8 विकेट पर 296 के कुल स्कोर पर रोक दिया।
टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद मार्करम और रिक्लेटन ने तूफानी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 92 रनों की भागीदारी की। रिकेल्टन 33 रन के निजी स्कोर पर चलते बने लेकिन मार्करम फिफ्टी जड़ने के बाद टिके रहे और 82 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
कप्तान टेम्बा बवुमा ने जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और फिफ्टी जड़ने में सफल रहे। बवुमा के बल्ले से 65 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा ब्रीट्जके ने ताबड़तोड़ बैटिंग की, उनके बल्ले से 56 गेंदों में 57 रनों की पारी आई। मुल्डर 31 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications