फॉर्म वापसी के बाद कोहली के सामने ना स्मिथ टिके ना बाबर, एशिया कप 2022 से अब तक सिर्फ है एक 'किंग'
Virat Kohli Form: विराट कोहली क्रिकेट के कितने प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं, ये जोशुआ दा सिल्वा की मां से उनकी मुलाकात के बाद फिर से साबित हुआ है। उम्र बढ़ने के बावजूद उनके प्रति दीवानगी कम नहीं है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ (IND vs WI) दूसरे टेस्ट में शानदार 121 रनो की पारी खेली।
विराट ने 5 साल का ओवरसीज शतक सूखा भी समाप्त किया और अपने करियर का 15वां टेस्ट भी लगाया। निश्चित तौर पर विराट ना उस दौर से निकल चुके हैं, जब क्रिकेट पंडितों ने उनका करियर समाप्त होने का अंदेशा जताना शुरू कर दिया था, बल्कि उन्होंने फैंस दिल को जीतना भी शुरू कर दिया है।

एशिया कप 2022 के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली टॉप पर स्थान बना रहे हैं। तब से लेकर अब तक उन्होंने 1856 रन्स बनाए हैं, जिनमें उनकी औसत 54 है और 6 शतक हैं। विराट कोहली को उनके जिस सहज खेलने के लिए जाना जाता है, वो मैदान पर वापस आ चुका है।
दूसरे स्थान पर हैं बाबर आजम, जिन्होंने 1835 रन्स बनाए हैं, औसत 40 और 5 शतक हैं। बाबर आजम पाकिस्तान के कप्तान के रूप में भी काम कर रहे हैं और उनके खेलने का तरीका भी कोहली की तरह बेहद धैर्य और सोची समझी रणनीति से भरपूर होता। उनके और कोहली के रनों में ज्यादा फर्क नहीं है लेकिन औसत में बहुत अंतर है।
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1619 रन बनाए हैं, औसत 46 और शतक एक भी नहीं है, हालांकि उन्होंने अपने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।
चौथे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलियाई सनसनी ट्रेविस हेड, जिन्होंने एशिया कप 2023 से अब तक 1584 रन बनाए हैं, औसत 63 और 3 शतक हैं। ये औसत इस लिस्ट में मौजूद बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है। वे ऑस्ट्रेलिया के एक अटैकिंग खिलाड़ी हैं और उनके नाम कई महत्वपूर्ण पारियां हैं।
ये भी पढ़ें- 'एक और दिन, एक और सेंचुरी', विराट कोहली के शानदार 29वें टेस्ट शतक पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
और अंत में हैं स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 1577 रन बनाए हैं, औसत 47 और 5 शतक हैं। स्टीव स्मिथ और कोहली की तुलना लगातार होती रही है। वे ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं और उनके टेस्ट खेल की प्रशंसा पूरी दुनिया भर में की जाती है।
यह रन लिस्ट एशिया कप 2022 से अब तक के समय के आधार पर है और ये दिखाती है कि विराट कोहली आज भी बल्लेबाजी में अपनी अद्भुत छाप छोड़ रहे हैं। कोहली के खेल को देखकर उम्मीद है कि वे खेल जगत में अपनी नई कहानी और रिकॉर्ड बनाना जारी रखेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications