'एक और दिन, एक और सेंचुरी', विराट कोहली के शानदार 29वें टेस्ट शतक पर सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 121 रन बनाकर टेस्ट करियर की 29वीं सेंचुरी लगाई। इसके साथ ही ओवरसीज धरती पर टेस्ट सेंचुरी के मामले में कोहली का 5 साल का सूखा भी समाप्त हो गया है।
कोहली की अंतिम टेस्ट सेंचुरी विदेशी धरती पर दिसंबर 2018 में पर्थ में आई थी। ये कोहली का ओवरऑल 76वां इंटरनेशनल शतक था, जिसके साथ ही वे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में एक और कदम और आगे बढ़ गए हैं।

जैसे ही कोहली ने शतक लगाया तो उनको मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से तारीफ भरे शब्द भी मिले। तेंदुलकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के लिए तारीफ लिखते हैं। तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली के शतक लगने के बाद कोहली द्वारा रिंग को चूमती हुई फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है-
"एक और दिन, और विराट कोहली के द्वारा एक और सेंचुरी। बहुत अच्छा खेले।"
विराट कोहली की पारी इस पिच पर भारत के लिए काफी काम की साबित हुई है। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के विकेट 4 ओवर के अंदर गिरने के बाद जब कोहली बल्लेबाजी के लिए आए तो उनके पास आत्मविश्वास से भरपूर वेस्टइंडीज गेंदबाज थे।
कैरेबियाई गेंदबाजों ने अच्छे एरिया में बॉलिंग की और विराट को अपने शतक के लिए थोड़ा समय लगा। लेकिन उन्होंने चौके छक्कों से ज्यादा स्ट्राइक रोटेट करने पर अधिक ध्यान दिया। विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने पहले दिन आपस में साझेदारी करते हुए 106 रन बनाए थे और अगले दिन इन दोनों ने 53 रन और जोड़े।
ये भी पढ़ें- 'विदेशी धरती पर मेरा रिकॉर्ड बुरा नहीं है', 15वें ओवरसीज शतक के बाद विराट कोहली ने बताए सफलता के राज
हालांकि 121 रनों के निजी स्कोर पर विराट रन आउट हो गए, जो उनके टेस्ट में केवल 3 बार हुआ है। यह विराट कोहली द्वारा लगाया गया दूसरा टेस्ट था। उनका साल का पहला टेस्ट शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में आया था, जब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान 186 रनों की पारी खेली।
विराट कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार रन कर रहे हैं। जहां तक भारत की बात है तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 438 रन बनाए हैं जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने बढ़िया शुरुआत देते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications