5 खिलाड़ी जिन्होंने बनाये एशिया कप में सबसे ज्यादा रन, दो भारतीय बल्लेबाज भी हैं शामिल

Asia Cup Most run getters: एशिया कप 2023 अगले महीने ही होना है। पिछले साल टी20 प्रारूप में आयोजित होने के बाद इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा। कुल छह टीमों के बीच यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इनमें से पांच टीमें ऐसे हैं, जो इस साल वनडे वर्ल्ड कप में भी खेलने वाली हैं।

नेपाल के अलावा भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में खेलेगी। टूर्नामेंट के इतिहास में बल्लेबाज चमके हैं। इनमें श्रीलंका के बल्लेबाज सबसे ऊपर हैं। यहाँ एशिया कप के वनडे फ़ॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है।

rohit and malik

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने टॉप स्थान हासिल किया है। 1990 से लेकर 2008 तक उन्होंने कुल 25 मुकाबले खेले और 1220 रन बनाए, इसमें उनके छह शतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 3 बार अर्धशतक भी आए हैं। जयसूर्या का औसत 53 का रहा है।

कुमार संगकारा

श्रीलंका से ही कुमार संगकारा आते हैं। 2004 से लेकर 2014 तक उन्होंने एशिया कप में कुल 24 मुकाबले खेले और 1075 रन अपने नाम किये। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक आए। कुमार संगकारा के बल्ले से आठ अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं। संगकारा ने ये रन करीबन 49 के औसत से बनाए।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में नम्बर तीन पर आता है। उन्होंने 1990 से 2012 के बीच एशिया कप में कुल 23 मैच खेलकर 971 रन जड़े। तेंदुलकर के बल्ले से 7 फिफ्टी और 2 शतक आए। औसत की बात की जाए, तो यह 51 स ज्यादा का रहा है।

शोएब मलिक

इस सूची में पाकिस्तान से एकमात्र नाम शोएब मलिक का है। मलिक ने 2000 से लेकर 2018 के बीच 17 मुकाबले खेले और 786 रन अपने नाम किये। मलिक के बल्ले से 3 शतक और इतने जी अर्धशतक आए हैं। औसत की बात की जाए, तो टॉप पांच में सबसे ज्यादा उनका औसत है। उन्होंने 65 के औसत से रन बनाए।

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस लिस्ट में अपना नाम बनाया है। वर्तमान खिलाड़ियों में वही एकमात्र खिलाड़ी इसमें हैं। रोहित शर्मा ने 2008 से 2018 के बीच एशिया कप में कुल 22 मुकाबले खेले और 745 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 1 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+