5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2023, तीन भारतीय भी शामिल
ICC Player of the Year: हर साल आईसीसी धाकड़ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से किसी एक को प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड देती है। साल का अंक होने जा रहा है, ऐसे में आईसीसी अवॉर्ड के लिए भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। चर्चा हो रही है कि किसे मिलेगा यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड।
कुछ प्रतिभागी हैं जो आईसीसी अवॉर्ड की दौड़ में आगे माने जा सकते हैं। सर गैरी सोबर्स अवॉर्ड भी इसे कहा जाता है। यह धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। यहाँ उन टॉप पांच नामों का जिक्र किया गया है, जिनको पुरस्कार मिल सकता है।

शुभमन गिल
इस साल भारत के इस युवा खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला है। वह 2100 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। वह कुछ सप्ताह के लिए वनडे में टॉप रैंक खिलाड़ी भी रहे हैं। इसके अलावा गिल के बल्ले से वनडे में एक दोहरा शतक भी देखने को मिला था। आईसीसी अवॉर्ड के लिए अह एक दावेदार हैं।
विराट कोहली
भारतीय टीम के लिए इस साल विराट कोहली ने धमाका किया है। वह वर्ल्ड कप में टॉप स्कोर करने वाले बल्लेबाज रहे थे। टेस्ट में भी इस साल उनके नाम दो शतक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने इस वर्ष 2000 से ज्यादा रन किये हैं, वह आईसीसी पुरस्कार पा सकते हैं।
ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जमाया था। लगभग हर प्रारूप में उनका बल्ला चला है। टेस्ट क्रिकेट में वह टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल उनके बल्ले से 47 के औसत से रन आए हैं। निश्चित रूप से उनको आईसीसी अवॉर्ड मिल सकता है।
डैरिल मिचेल
इस कीवी खिलाड़ी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में धाकड़ रहा है। गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने धमाका किया है। वर्ल्ड कप में भी वह धमाका करने में सफल रहे थे। इस साल मिचेल के बल्ले से 6 शतकीय पारियां आई हैं। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए वह टॉप स्कोरर रहे थे।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस साल टी20 क्रिकेट उतना नहीं खेला लेकिन अन्य प्रारूप में उनके बल्ले से रन आए हैं। रोहित ने 51 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। 2023 में उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान कई बार तूफानी पारियां खेली। घरेलू टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी जड़ा। रोहित को भी एक दावेदार मां सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications