IPL के 14 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यह हैं टॉप 10 खिलाड़ी, टॉप 5 में हैं 4 भारतीय
नई दिल्ली, अप्रैल 27। आईपीएल के 14 साल के इतिहास में समय के साथ-साथ इस लीग में कई बदलाव आए हैं। टूर्नामेंट के फॉर्मेट से लेकर खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज भी बदल गया है। इन 14 सालों में कई खिलाड़ी संन्यास ले गए तो कई युवाओं को इस प्लेटफॉर्म के जरिए ही इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है, लेकिन अभी तक की आईपीएल हिस्ट्री में कुछ रिकॉर्ड ऐसे खिलाड़ियों के नाम हैं, जो अभी तक नहीं टूटे हैं।
आईपीएल में कई बल्लेबाज ऐसे हैं जो गेंदबाजी आक्रमण पर हावी हैं और शतक बनाते हैं। बल्ले के साथ इन खिलाड़ियों ने हाई स्कोरर के साथ अपना प्रोफाइल एक अलग ही बना लिया है। आइए आपको आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

1. विराट कोहली
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक विराट कोहली के नाम है। भले ही इस सीजन में विराट के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हों, लेकिन सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है। विराट कोहली आईपीएल के 215 मैचों में 6402 रन बनाकर टॉप पर हैं। उनके नाम 5 शतक और 42 अर्द्धशतक हैं।
Recommended Video

2. शिखर धवन
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन हाल ही में 6000 के क्लब में शामिल हुए हैं। हाल ही में चेन्नई के खिलाफ अपने 200वें मुकाबले में उनके द्वारा खेली गई 88 रन की पारी के बाद धवन के आईपीएल इतिहास में 6086 रन हो गए हैं।

3. रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने आईपीएल के 221 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5764 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 1 शतक और 40 अर्द्धशतक हैं। रोहित का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 109 है। हालांकि रोहित के लिए इस साल का सीजन अभी तक बहुत बुरा रहा है।

4. डेविड वॉर्नर
आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस साल दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे हैं। पिछले साल तक वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल के 155 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.99 की औसत से 5668 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 52 अर्द्धशतक लगाए हैं। 126 उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्य स्कोर है।

5. सुरेश रैना
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेले हैं। पिछले साल तक वो चेन्नई की टीम में थे, लेकिन इस साल उन्हें नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा। रैना ने आईपीएल के 205 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5,528 रन बनाए हैं। रैना के नाम 1 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी हैं।

6. एबी डिविलियर्स
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अब क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनका एक अलग ही जलवा रहा है। सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट डिविलियर्स का स्थान छठा है। उनके नाम आईपीएल के 184 मुकाबलों में 5162 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 40 अर्द्धशतक जड़े हैं।

7. रॉबिन उथप्पा
सीएसके के इस बल्लेबाज ने आईपीएल के 201 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4950 रन बनाए हैं। उथप्पा के नाम 27 हाफ सेंचुरी हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 88 है। उथप्पा ने हाल ही में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है।

8. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल के 142 मुकाबलों में 4965 रन बनाए हैं। इस साल आईपीएल में क्रिस गेल को किसी टीम ने नहीं खरीदा। आईपीएल इतिहास में गेल के नाम सबसे अधिक 6 शतक और 31 हाफ सेंचुरी हैं।

9. एमएस धोनी
चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। धोनी आईपीएल के 228 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 4878 रन हैं। धोनी का व्यक्तिगत स्कोर 84 है। धोनी के नाम 24 अर्द्धशतक है।

10. दिनेश कार्तिक
आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे दिनेश कार्तिक सबसे अधिक बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। कार्तिक आईपीएल के 221 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4256 रन बनाए हैं। 97 रन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications