धोनी के फिनिशिंग स्टाइल का कायल हुआ यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा- उनके लिए कोई टारगेट बड़ा नहीं
नई दिल्ली, अप्रैल 27। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त लय में है। धोनी को क्रिकेट में जिस फिनिशर के तौर पर जाना जाता है वो उसी भूमिका को इस सीजन में निभा रहे हैं। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और आईपीएल में केकेआर के लिए खेल चुके ब्रैड हॉग भी धोनी के फिनिशिंग स्टाइल के कायल हो गए हैं। उन्होंने धोनी की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके लिए कोई भी टारगेट बड़ा नहीं है।

'धोनी अभी भी अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं'
ब्रैड हॉग ने कहा कि धोनी के अंदर जो सबसे अच्छी बात है वो यह है कि उन्हें खुद पर बहुत भरोसा है। धोनी अगर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उनके लिए कोई लक्ष्य बड़ा नहीं है, फिर चाहे 15 रन प्रति ओवर चाहिए या फिर 30 रन प्रति ओवर, अगर धोनी हैं तो वो बन सकते हैं। ब्रैड हॉग ने कहा कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई भले ही पिछड़ रही हो, लेकिन वो अभी भी अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकते हैं।

धोनी को पसंद है अंतिम ओवर में मैच ले जाना- हॉग
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का मानना है कि फिनिशर के तौर पर धोनी की जो पहचान बनी हुई है वो एक गेंदबाज को दबाव में लाती है। उन्होंने कहा कि धोनी मैच को अंतिम ओवर में ले जाना पसंद करते हैं और इसी वजह से धोनी पारी के 18वें और 19वें ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी करते हैं और इस काम में वो अधिकतर मौकों पर सफल होते हैं।
Recommended Video

IPL 2022 में एमएस धोनी
आपको बता दें कि एमएस धोनी आईपीएल के इस सीजन में बहुत अच्छे फॉर्म में हैं। एक फिनिशर की भूमिका निभाते हुए धोनी ने अभी तक चेन्नई को मिली दोनों जीत में अहम योगदान निभाया है। हाल ही में मुंबई के खिलाफ धोनी ने 13 गेंदों में 28 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी तो वहीं पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी ने मैच को काफी करीब ले जाकर खड़ा कर दिया था, लेकिन एक गैर जरूरी शॉट की वजह से वो अपना विकेट गंवा बैठे थे। धोनी अभी तक आईपीएल 2022 की 7 पारियों में 44 की औसत से 132 रन बनाए हैं, जिसमें एक हाफ सेंचुरी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications