कैसा होता नजारा अगर IPL में होते ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, मूडी और मांजरेकर ने इन दिग्गजों का किया चयन

संजय मांजरेकर और टॉम मूडी ने उन पाकिस्तानी क्रिकेटरों को चुना है, जोकि आईपीएल में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, और किसी भी टीम के लिए पसंदीदा खिलाड़ी बन सकते हैं।

pakistani cricketers

Indian Premier League: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में 2009 के आतंकी हमलों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने 2008 के बाद से आईपीएल में नहीं खेला है।

इस बीच पाक खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में खेलने को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने बड़ा प्रतिक्रिया दी है।

शाहीन शाह अफरीदी को बताया आईपीएल के लिए नंबर पर खिलाड़ी
संजय मांजरेकर और टॉम मूडी ने कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों को चुना है। मूडी ने मानना है कि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी किसी भी टीम के लिए नंबर 1 पसंद होंगे। शाहीन वर्तमान में टी20 ब्लास्ट 2023 में नॉटिंघमशायर (Nottinghamshire) के लिए खेल रहे हैं। मूडी ने कहा कि, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान आईपीएल के पसंदीदा खिलाड़ियों में से हो सकते हैं।

मूडी को ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा कि, 'शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शादाब खान। पाकिस्तान के पास खासकर इस फॉर्मेट में कई बेहतरीन प्लेयर हैं। शाहीन नंबर वन खिलाड़ी हो सकते हैं और उनके लिए काफी क्रेज भी देखा जा सकता है।

संजय मांजरेकर ने लिया हारिश रऊफ का नाम
संजय मांजरेकर ने हारिस रऊफ के चयन को लेकर बात की। उन्होंने कहा 'हारिस रऊफ बेहतरीन डेथ गेंदबाजों में से एक हैं। मैं पाकिस्तान के बल्लेबाजों की बजाय उनके गेंदबाज पर ज्यादा ध्यान देता हूं, लेकिन फखर जमान का चयन काफी दिलचस्प होता। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान किसी भी टीम में एंकर की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, 'कई बार जब बाबर और रिजवान एकसाथ बैटिंग करते हैं तो मुझे थोड़ी चिंता होने लगती है।'

ये भी पढ़ें- 'वही माहौल बनाने की कोशिश कर रहा हूं जो...,' अर्जुन के क्रिकेट करियर पर खुलकर बोले सचिन तेंदुलकर

2008 के बाद से आईपीएल नहीं खेले हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी
दरअसल, साल 2008 में कामरान अकमल, यूनिस खान और सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का हिस्सा थे, इसके अलावा शाहिद अफरीदी, मोहम्मद हफीज, सलमान बट और शोएब अख्तर और अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी उस सीजन में खेला था। लेकिन पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने 2009 के बाद से आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+