IND vs NZ: टिम साउथी ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। 306 रन बनाने के बावजूद टीम को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी है। भारत ने तीसरा विकेट 88 के स्कोर पर ले लिया था।

India vs New Zealand ODI Latest News: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। 306 रन बनाने के बावजूद टीम को सात विकेट से हार झेलनी पड़ी है। भारत ने तीसरा विकेट 88 के स्कोर पर ले लिया था। लेकिन इसके बाद भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हो सका। नतीजन भारत जो एक समय इस मुकाबले में काफी आगे दिखाई दे रही थी, उसे हार का सामना करना पड़ा।

Tim Southee

टिम साउथी ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज टिम साउथी के लिए यह मुकाबला खास रहा। उन्होंने इस मैच के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय कप्तान शिखर धवन को आउट करने के साथ ही टिम साउथी ने वनडे करियर में 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही साउथी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टी-20 में 100, वनडे में 200 और टेस्ट में 300 विकेट हासिल कर लिया है।

ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

क्रिकेट के तीन फॉर्मेट में 100 से अधिक विकेट लेने वाले टिम साउथी दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी साउथी चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस मैच के बाद वनडे में उनके नाम 202 विकेट हो गए हैं। वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेनियल विटोरी ने लिए हैं। उनके नाम 297 विकेट हैं।

भारत के खिलाफ झटके तीन विकेट

इस मैच की बात करें तो टिम साउथी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। साउथी 10 ओवर में 73 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया। इससे पहले टी-20 सीरीज में भी वह कमाल की गेंदबाजी करते दिखाई दिए थे। साउथी ने दूसरे टी-20 मैच में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वह टी-20 में हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। साउथी अपने इस प्रदर्शन को दूसरे वनडे में भी जारी रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+