एशिया कप में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, नये कप्तान के साथ हुई भारतीय टीम की घोषणा

ओमान में होने वाला आगामी इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। मुंबई इंडियंस के धांसू बल्लेबाज को कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट में सबसे अहम मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होना है, इसका इंतजार फैन्स को बेसब्री से रहता है।

दरअसल इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत ए की घोषणा की गई है। इसमें तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है। अभिषेक शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है और उनको उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम में कुल 15 प्लेयर्स को शामिल किया गया है।

tilak verma

भारतीय टीम की बैटिंग में काफी गहराई नज़र आती है, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी और नेहल वढेरा टीम में शामिल हैं। सभी विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इन सभी ने टी20 प्रारूप में अपना नाम बनाया है।

केकेआर को पिछले सीजन आईपीएल में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले रमनदीप सिंह को बी टीम में शामिल किया गया है। गेंदबाजी का जिम्मा अंशुल कंबोज के हाथों में होगा। उनके अलावा साई किशोर के कन्धों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी रहने वाली है, राहुल चाहर भी लेग स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल हैं।

भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान और ओमान की टीमों को रखा गया है। सभी ग्रुप बी का हिस्सा हैं। भारतीय टीम का मैच पाकिस्तान के खिलाफ 19 अक्टूबर को होना है। भारतीय टीम का यह इवेंट में पहला मैच होगा। दोनों टीमों के मैचों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। देखना होगा कि तिलक वर्मा की कप्तानी में टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

भारत ए की टीम में हैं ये खिलाड़ी

तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उप-कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, आयुष बडोनी, अनुज रावत (विकेटकीपर), साई किशोर, रितिक शौकीन, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अंशुल कंबोज , आकिब खान, रसिक सलाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+